लाइव न्यूज़ :

करवा चौथ 2018: अगर बिना वजह हो रही है लड़ाई तो इन 3 आसान उपायों से फिर आ सकते हैं करीब

By मेघना वर्मा | Updated: October 24, 2018 12:52 IST

करवा चौथ का दिन ज्योतिष उपायों के लिए भी शुभ है। पति और पत्नी इस दिन अगर कुछ आसान से उपाय कर लें तो उनकी वैवाहिक गाड़ी फिर पटरी पर आ जाती है।

Open in App

करवा चौथ का दिन विवाहित महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। ये वही दिन है जब महिलाएं दिन भर निराजल व्रत और पूजा करके अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होने वाले इस पर्व में पति मां करवा की पूजा करती हैं और रात में चांदोदय के बाद चांद की उपासना करती हैं। चांद को अर्घ्य देने के बाद ही वह अन्न या जल का सेवन करती हैं। 

करवा चौथ का दिन ज्योतिष उपायों के लिए भी जाना जाता है। मान्यता है कि जिन पति और पत्नी के संबध सही नहीं रहते वह करवाचौथ के दिन अगर कुछ आसान से उपाय कर लें तो उनकी वैवाहिक गाड़ी फिर पटरी पर आ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप अपने और अपने पति के संबधों में सुधार कर सकती हैं। 

1. अगर आपके और पति के बीच बेमतलब बात पर होते हैं झगड़े तो करें ये उपाय

* करवाचौथ के दिन रात को पीला वस्त्र पहनें। * भगवान गणेश को नमन कर उन्हें घी का दिया जलाएं। * भगवान गणेश को भी पीला वस्त्र और हल्दी की गांठ चढ़ाएं। * अब गणेश मंत्र का जाप करें।* रात को सोते समय इस हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। 

2. अगर आ गई हो अलग होने की नौबत  तो करें ये उपाय

* रात को पीले कपड़े पहने। * भगवान शिव और पार्वती की उपासना करें। * शिव को पीला और पार्वती को लाल वस्त्र चढ़ाएं। * इसके बाद “ॐ उमामहेश्वराभ्याम नमः” का जाप करें।* जब पूजा समाप्त हो जाए तो चढ़ाएं हुए दोनों कपड़ों को गांठ बाधें और अपने पास सुरक्षिक रखें। 

3. अगर ऐसे ही बनाए रखना हो प्यार तो करें ये उपाय

* एक सादे कागज पर अपना और अपने जीवनसाथी का नाम लिखें। * अब लाल कपड़े में दो गोमती चक्र, 50 ग्राम पीली सरसों और ये कागज रख कर गांठ बांध लें। * करवाचौथ के दिन इस पोटली को अपने कपड़ो की आलमारी में रख लें। * अगले साल इस पोटली को बहते जल में प्रवाहित कर दें। 

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल