लाइव न्यूज़ :

जून 2019 राशिफल: सूर्य, शनि की है इन राशियों पर ख़ास दृष्टि, जानें किसके पलटने वाले हैं दिन

By गुलनीत कौर | Updated: May 31, 2019 11:58 IST

तुला राशि वालों के लिए यह महीना मिलेजुले परिणामों वाला होगा। व्यवसाय में इन्हें लाभ मिलेगा। समाज में मान सम्मान भी हासिल होगा। आपका दाम्पत्य जीवन में सुखमय रहेगा।

Open in App

जून का मौसम यानी देशभर में भीषण गर्मी का समय। इस समय लोग अपने घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं। मगर मौसम के अलावा ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से जून 2019 का महीना आपके लिए क्या लेकर आएगा, किस्मत के सितार इस महीने बुलंदी पर होंगे या फिर कुछ कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं जून महीने का मासिक राशिफल:

मेष राशि

अगर आपका राशि चिह्न मेष है तो जून का महीना आपके लिए मिलेजुले परिणाम लाएगा। आप तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। मगर यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें। आर्थिक रूप से भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सोच समझकर धन खर्च करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना रिश्तों के पक्ष में कमजोर साबित हो सकता है। जीवनसाथी या परिवार वालों के साथ आपसी मतभेद हो सकते हैं। सब कुछ सही बना रहे इसके लिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और धरी भी बनाए रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले पैसों के मामले में जून के महीने में अपना हाथ थोड़ा बाँध कर रख लें। क्योंकि अनावश्यक खर्च आपका तहे दिल से इन्तजार कर रहे हैं। इसलिए बिना सोचे समझे पैसा ना उड़ाएं नहीं तो महीने के अंत में मुश्किल में पड़ सकते हैं आप। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए जून का महीना अच्छा रहेगा। बस कार्यक्षेत्र पर थोड़ा सचेत रहें। कोई बड़ा अधिकारी आपकी सफलता में अड़चन ला सकता है। परिवार के सात्ग यह महीना सुगम होगा। चिंता की कोई बात नहीं है। 

सिंह राशि

यह महीना आपको कार्यक्षेत्र पर पॉजिटिव रिजल्ट दिलाएगा। काम के सिलसिले में आप यात्रा भी कर सकते हैं। इस दौरान थोड़ी भी मेहनत आपको सफलता के करीब ले जाएगी। काम की तरक्की के साथ इस महीने आर्थिक पक्ष से भी मजबूत होंगे आप। 

कन्या राशि

इस माह काम और आपकी सफलता के बीच अड़चनें आ सकती हैं। लेकिन मेहनत करते रहें। आपकी मेहनत आपको कुछ प्रतिशत लाभ दिला सकती है। इस माह शनि देव की उपासना करें। रुके हुए सारे काम बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती पर धनु राशि में बनी शनि-केतु की युति, 12 में से 6 राशियों के लिए बुरी खबर

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह महीना मिलेजुले परिणामों वाला होगा। व्यवसाय में इन्हें लाभ मिलेगा। समाज में मान सम्मान भी हासिल होगा। आपका दाम्पत्य जीवन में सुखमय रहेगा। 

वृश्चिक राशि

जून के महीने में सूर्य देव के आशीर्वाद से आपको धन लाभ होगा। इस लाबह को बनाए रखने के लिए पूरे माह सूर्य की उपासना अवश्य करें। सूर्य उपासना आपको शारीरिक और मानसिक तनाव से भी बचाएगी। 

धनु राशि

जून का महीना आपके लिए बेहद ख़ास होने वाला है। आपको नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। व्यवसाय में नया काम आएगा, जिसकी वजह से व्यवस्तता बनी रहेगी। काम के चलते तनाव में भी आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखें। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना नए अवसर पाने वाला साबित होगा। कई नए लोगों से मुलाक़ात होगी। यह आपके काम के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। काम बढ़ेगा लेकिन इसका परिणाम आपको खुशी भी दिलाएगा। 

कुंभ राशि

जून के महीने में कुंभ राशि वालों पर शनि देव की ख़ास कृपा रहेगी। रुके हुए सभी काम बनेंगे। कम मेहनत में भी सफलता हाथ आएगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शनि देव को खुश करके इसमें भी राहत पाएं। 

मीन राशि

मीन राशि वालों का भाग्य जून महीने में उनका पूरा साथ देगा। धन के पक्ष में भी भाग्य साथ देगा। अगर लम्बे समय से प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं तो जून का महीना आपके लिए फायेदा वाला सिद्ध हो सकता है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग