शनि जयंती पर धनु राशि में बनी शनि-केतु की युति, 12 में से 6 राशियों के लिए बुरी खबर

By गुलनीत कौर | Published: May 30, 2019 07:34 AM2019-05-30T07:34:42+5:302019-05-30T07:34:42+5:30

3 जून को शनि जयंती है। इसी दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी है। इसलिए यह दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी खास माना जा रहा है। 

Shani Jayanti 2019: Date, time, significance, nakshatra, astrological position of shani dev, effect of shani sadhe sati and dhaiya on all zodiac signs | शनि जयंती पर धनु राशि में बनी शनि-केतु की युति, 12 में से 6 राशियों के लिए बुरी खबर

शनि जयंती पर धनु राशि में बनी शनि-केतु की युति, 12 में से 6 राशियों के लिए बुरी खबर

3 जून 2019, दिन सोमवार को शनि जयंती है। शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को ही शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत भी है। इसलिए यह दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी खास माना जा रहा है। 

लेकिन पर्वों के संयोग के अलावा इसदिन खास ज्योतिषीय संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष परिणामों की मानें तो 3 जून को धनु राशि में शनि देव के साथ केतु भी विराजमान है। यह संयोग करीबी 149 सालों बाद बना है। इसकी वजह से कई राशियों को लाभ मिलेगा, लेकिन कुछ के लिए सनकत के बादल बढ़ गए हैं, आइए जानते हैं:

मेष राशि

शनि आपकी कुंडली में अभी सही स्थित में नहीं है। कहीं भी धन निवेश करने की ना सोचें। किसी से बहस ना करें। नुकसान आपका ही होगा। शनि जयंती पर शनिदेव को खुश करने के उपाय राहत दिलाएंगे

सिंह राशि

शनि के वक्री होने से आपकी राशि पर इसका बुरा प्रभाव होगा। आपको सचेत रहना होगा। कार्य बनते बनते भी बिगड़ जाएंगे। लेकिन धैर्य बनाए रखें और कोशिश करते रहें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें

कन्या राशि

इस राशि के लोग इस समय शनि की ढैय्या का शिकार हैं। इसलिए कार्य बाधित हो सकते हैं। कुछ भी नया करने से पहले पूर्ण सोच विचार कर लें। जोखिम लेने से बचें। धन का अधिक निवेश भी ना करें तो बेहतर होगा

यह भी पढ़ें: जून माह में पड़ेंगे ये 16 व्रत-त्योहार, इस 'महाउपाय' से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

तुला राशि

इस राशि के लोगों को आने वाले कुछ महीनों तक किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहिए। शनि की इनपर सही दृष्टि नहीं है। अगर आप व्यापारी हैं तो इस समय कोई बड़ा काम ना पकड़ें। जितना है, उसी में संतोष बनाए रखें

वृश्चिक राशि

यदि आपका राशि चिह्न वृश्चिक है तो इस समय आपको भी सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान को गहराई से जान लें। धन का निवेश करने से बचें, बड़ा नुकसान होने की संभावना है

मकर राशि

इस राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का असर है। समय इनके पक्ष में नहीं है। इसलिए कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले पूरी तरह सोच विचार लें। नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर कहीं फंस जाएं तो लोगों की राय लेने से ना चूकें

Web Title: Shani Jayanti 2019: Date, time, significance, nakshatra, astrological position of shani dev, effect of shani sadhe sati and dhaiya on all zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे