लाइव न्यूज़ :

9 जुलाई, 2021 राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत, कैसा होगा शुक्रवार का दिन, पढ़ें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2021 14:16 IST

9 July Rashifal: ये आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। पढ़ें कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का ये दिन

Open in App

मेष: दिन अच्छा रहने वाला है। कार्य में सफलता के योग हैं। लगातार मेहनत से अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। धैर्य से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च पर जरूर नियंत्रण रखें।

वृषभ: माता-पिता या परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। अपने कौशल से कार्यस्थल पर सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। सेहत का ख्याल रखें। काम को लेकर बोझ रहेगा। बोलचाल में सावधानी बरतें।

मिथुन: कार्यों को लेकर उलझन बनी रहेगी। इसलिए बड़े फैसले लेने से बचें। बिजनेस और कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न होगा। कानूनी मसलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क: जीवनसाथ की स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक कार्यों में उलझने से व्यवसाय और काम पर असर होगा। खर्च में अधिकता रहेगी। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। दिन मिलाजुला रहने वाला है।

सिंह: आपके लिए दिन सामान्य रह सकता है। काम को लेकर आलस्य छाया रह सकता है। नए लोगों से मुलाकात से फायदा होने की उम्मीद है। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या: आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ का योग है। पुराने दिए हुए कर्ज वापस होंगे। व्यापार में भी अच्छे लाभ का संकेत है। शेयर बाजार वगैरह में निवेश फायदा दे सकता है। कार्यस्थल पर किसी विवाद से बचें।

तुला: वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन कुल मिलाकर अच्छा ही रहने वाला है। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी को कर्ज देने से बचें।

वृश्चिक: आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अगर नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में भी कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद रहेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

धनु: दिन की शुरुआत भागदौड़ से हो सकती है और व्यस्तता बनी रहेगी। नाते-रिश्तेदारों या पड़ोसिंयों से विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। स्त्री पक्ष से विवाद हो सकता है।

मकर: दिन व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी परेशानी रहेगी। सीनियर अधिकारी या सहकर्मियों से विवाद हो सकता है और नुकसान उठाना पड सकता है। धार्मिक कार्यों जैसे पूजा-पाठ में मन लगेगा।

कुंभ: गहरे जल से दूर रहें। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। जल्दी के चक्कर में कोई काम गड़बड़ हो सकता हैं। इसका ख्याल रखें। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

मीन: ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। बुजुर्गों को सेहत की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खानपान को लेकर लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना