लाइव न्यूज़ :

दही हांडी: परंपरा, खेल, इनाम, सब कुछ है इस उत्सव की शान, जानें दिलचस्प बातें

By गुलनीत कौर | Updated: September 3, 2018 09:45 IST

Janmashtami Dahi handi Interesting Facts in Hindi: हर साल जन्माष्टमी पर महाराष्ट्र और अन्य कुछ राज्यों में भी दही-हांडी का खास आयोजना कराया जाता है।

Open in App

जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक, हर कोई कान्हा के आगमन दिवस को हर्षोल्लास से मनाता है। लेकिन कान्हा से जुड़ी दही हांडी महाराष्ट्र में सबसे अधिक मनाई जाती है। अन्य राज्यों में भी दही-हांडी की रौनक देखने को मिलती है, लेकिन इसका शौक सबसे अधिक महाराष्ट्र के लोगों को होता है। 

माखनचोर कान्हा

कहने को तो दही-हांडी एक खेल की तरह ही हैं, लेकिन भगवान कृष्ण से जुड़े होने के कारण लोगों की आस्था भी इस खेल से जुड़ जाती है। पौराणिक मतानुसार भगवान कृष्ण बाल रूप में अपने मित्रों संग मिलकर पास-पड़ोस के घरों में घुस जाते। साथियों के ऊपर चढ़कर माखन से भरी मटकी चुरा लेते और फिर सभी मिलकर माखन खाते। इसी पौराणिक कथा की वजह से भक्त कृष्ण को 'माखनचोर' के नाम से भी पुकारते हैं।

खेल की खास परंपरा

हर साल जन्माष्टमी पर महाराष्ट्र और अन्य कुछ राज्यों में भी दही-हांडी का खास आयोजना कराया जाता है। इसके लिए एक विशेष टीम तैयार की जाती है जो कई दिनों पहले से ही दही-हांडी फोड़ने की प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं। 

ये लोग एक के ऊपर एक पिरामिड की तरह चढ़ते हैं। ऊपर काफी ऊंचाई पर हांडी लटकाई जाती है। पिरामिड बनाते समय इन लोगों पर आस पड़ोस के लोग पानी भी फेंकते हैं ताकि फिसलन के चलते ये लोग गिर जाएं और हांडी फोड़ने के लिए दोबारा पिरामिड बनाएं यह एक खेल की तरह होता है जिसमें आस पास के लोग दही-हांडी की टीम के लिए रुकावट बनते हैं। लेकिन अंत में सभी रुकावट को पार कर दही की हांडी को फोड़ा जाता है।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण के 13 मंत्र, एक का भी जाप दिलाएगा आर्थिक तंगी से हमेशा के लिए छुटकारा

दही-हांडी फोड़ने पर इनाम

दही-हांडी की यह परम्परा धार्मिक है, लोग इसे खेल की तरह एन्जॉय भी करते हैं लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। दही-हांडी फोड़ने वाली टीम को खास इनाम मिलता है। कुछ जगहों पर दही-हांडी फोड़ने के लिए एक से अधिक टीम होती है। जो टीम बिना गिरे, बिना किसी अड़चन के हांडी फोड़ लेती है, वह इनाम की हकदार होती है। 

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना