लाइव न्यूज़ :

Indira Ekadashi 2021: इंदिरा एकादशी व्रत कल, धन-संपत्ति पाने के लिए जरूर करें ये 5 काम

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2021 14:54 IST

मान्यता है कि इंदिरा एकादशी व्रत करने वाले जातकों को भगवान विष्णु जी की कृपा के साथ-साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए यह व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदिरा एकादशी व्रत प्रति वर्ष आश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है।श्राद्ध पक्ष में पड़ने के कारण इस एकादशी को श्राद्ध एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

इंदिरा एकादशी व्रत 2 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार इंदिरा एकादशी व्रत प्रति वर्ष आश्विन मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। यह एकादशी व्रत पितृ पक्ष में रखा जाता है। इस कारण इसे पितृ एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने वालों को भगवान विष्णु जी की कृपा के साथ-साथ पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए यह व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इंदिरा एकादशी व्रत के प्रभाव से पितर को यमलोक में यमराज के दंड से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि  इंदिरा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में धन-वैभव और सुख-समृद्धि मिलती है। आप इंदिरा एकादशी के दिन ये 5 कामों को कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

1. इंदिरा एकादशी के दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध करें। मान्यता है कि यह उपाय करने से पितृगण प्रसन्न होकर आपको सुख-शांति, समृद्धि, वंश वृद्धि, उन्नति मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने का आशीर्वाद दते हैं। 

2. इंदिरा एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम की पूजा अवश्य करें। मान्यता है कि इस दिन विधि पूर्वक भगवान शालिग्राम की आराधना करने से पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है और जीवन में धन-धान्य के भंडार भरते हैं। भगवान शालिग्राम को आप पीले पुष्प, पीले वस्त्र और हल्दी मिला हुआ जल चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी कामना पूर्ण होगी।

3. इंदिरा एकादशी के दिन तुलसी पूजा करें। शाम के समय मां तुलसी के समीप शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस दिन ऊँ वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

4. इंदिरा एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। शास्त्रों के अनुसार, पीपल में भगवान विष्णु जी का वास माना जाता है। इस दिन पीपल का पौधा लगाने और उसमें नियमित रूप से जल चढ़ाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

5. एकादशी के दिन गरीब लोगों को पीले रंग के वस्त्र, अनाज और फल दान करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है और जीवन में कभी भी सुख की कमी नहीं रहती है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुपितृपक्षहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना