लाइव न्यूज़ :

पौष के इस महीने में करें सूर्य उपासना, ये 10 उपाय बदलेंगे आपकी किस्मत

By गुलनीत कौर | Updated: December 27, 2018 07:22 IST

पौष के इस पवित्र महीने में जब आप घर से बाहर निकलें तो रास्ते में जब भी आपको सूर्य मंदिर दिखे तो सिर झुकाते हुए प्रणाम करके निकलें

Open in App

हिन्दू धर्म में 33 कोटि यानी 33 प्रकार के देवी देवताओं का वर्णन मिलता है। हिन्दू शास्त्रों में पंचदेवों का भी वर्णन मिलता है। ये पांच देवों हैं - भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान विष्णु, आदिशक्ति दुर्गा और सूर्य देव। इन पाँचों में से सूर्य देव एकमात्र ऐसे देवता हैं जिन्हें हम देख सकते हैं और रोजाना उनके दर्शन करते हैं। इसलिए शास्त्रों में रोजाना सुबह सूर्य उपासना के साथ ही दिन शुरू करने का महत्व बताया गया है।

इस समय पौष का महीना चल रहा है। हिन्दू कैंलेंडर के विभिन्न महीनों की तरह ही इस महीने का भी अपना महत्व है। मान्यता है कि पौष के महीने में सूर्य उपासना अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में खुशियाँ आती हैं और समाज में मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है। यहां हम आपको सूर्य देव से जुड़े 10 विशेष शास्त्रीय उपाय बताने जा रहे हैं। पौष के पूरे महीने यानी 14 जनवरी तक इन्हें लगातार करें। आप समाज में पद, प्रतिष्ठा एवं सम्मान प्राप्त करेंगे।

1) पौष के महीने में सुबह सूर्य उदय होने से पहले ही उठ जाएं और नहाकर तैयार हो जाएं। सूर्य उदय होते समय सूर्य देव को अर्घ्य दें और इस मंत्र का निरंतर जाप करें - "ॐ सूर्याय नमः''

2) सूर्य देव को अर्घ्य देते समय तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें। यदि संभव हो तो इस जल में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करें

3) पौष के इस पवित्र महीने में जब आप घर से बाहर निकलें तो रास्ते में जब भी आपको सूर्य मंदिर दिखे तो सिर झुकाते हुए प्रणाम करके निकलें

4) सूर्य देव को अर्घ्य देने के अलावा पौष के महीने में हर रविवार गुड़ का दान करें। ऐसा करने से भी सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं

5) सूर्य देव को जल देने और गुड़ का दान देने के साथ पौध के महीने में भगवान सूर्य की तांबे से बनी मूर्ति घर ले आएं। इस मूर्ति को रोज पूजा करें

6) यदि घर में बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो रहे हैं तो रोज सुबह उनसे सूर्य को जल अर्पित करवाएं। हर रविवार उनसे गुड़ और रोटी का दान भी कराएं। ऐसा करने से सूर्य देव खुश होकर बच्चों को 'मानसिक तेज' प्रदान करेंगे

7) पौष के पूरे महीने में सूर्य देव के इन दो मंत्रों का कम से कम एक माला (108 बार) जाप करें - ''ॐ आदित्याय नमः'', ''ॐ भास्कराय नमः''

8) यदि आपकी कुंडली में सूर्य की अशुभ स्थिति चल रही है या सूर्य देव संबंधी कुंडली दोष है तो पौष के पूरे महीने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। कुंडली दोष शांत हो जाएगा

यह भी पढ़ें: नववर्ष 2019 में पहनें ये खास रुद्राक्ष, पूरे साल पास नहीं भटकेंगी ये समस्याएं

9) यदि समाज में आपकी स्थिति बुरी हो गई है, लोग आपको सम्मान नहीं दे रहे हैं तो पौष के महीने में सूर्य उपासना का सहारा लें। सूर्य को अर्घ्य दें

10) सूर्य उपासना का लाभ पाना हो तो पौष के महीने में रोजाना सुबह जल्दी उठें। सूर्य उपासना करने वाले जातक को देर तक सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देवता नाराज हो जाते हैं

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग