लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 31 March 2022: आज इन 5 राशिवालों के लिए खास है दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2022 06:40 IST

Aaj Ka Rashifal 31 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको धन संभालकर खर्च करना होगा। अनावश्यक रूप से पैसा खर्च होगा। मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें। आर्थिक निवेश न करें।  

वृषभ: आज आपको धन लाभ होने की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। 

मिथुन: कार्यक्षेत्र में समय आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन सामान्य दिखाई दे रहा है। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढेगा। 

कर्क: आज भाग्य का साथ मिलने से कई कार्य संपन्न होंगे। परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा। आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। मध्याहन के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

कन्या: आज का दिन उत्तम है। वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। 

तुला: आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। खासकर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। शारीरिक रूप से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। शत्रुओं से भी आपको सावधान रहना होगा। वरना वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक: विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं प्रेम जीवन के लिए दिन उचित नहीं है। साथी से तकरार संभव है। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। 

धनु: आज मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। माता जी रिश्ते सुधरेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है।

मकर: आज आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। और उसे संभालने के लिए बाहरी खान-पान का सहारा न लिजिएगा। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। 

कुंभ: आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।  

मीन: आज आप अपनी कल्पना में खोए रह सकते हैं । सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना