लाइव न्यूज़ :

वैशाख मास में जरूर करें ये उपाय, मनोकामना पूरी करेंगे भगवान विष्णु 

By धीरज पाल | Updated: April 9, 2018 07:37 IST

वैशाख मास का महत्व इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इसी मास में भगवान विष्णु भगवान परशुराम, नृसिंह अवतार और ह्यग्रीव आदि अवतार के रूप में अवतरित हुए थे।

Open in App

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक पहला महीना चैत्र होता है और दूसरा महीना वैशाख होता है। स्कंद पुराण में वैशाख को सभी मासों में उत्तम बताया गया है। वैशाख मास के देवता भगवान मधुसूदन हैं। पुराणों में कहा गया है कि वैशाख में सूर्योदय से पहले जो व्यक्ति नदी में स्नान करता है  और व्रत रखता है, भगवान विष्णु उसकी हर इच्छा पूरी करते हैं। इस साल 2018 वैशाख मास का प्रारंभ 12 अप्रैल, बुधवार से होगा, जो 10 मई, बुधवार तक रहेगा। 

वैशाख मास का महत्व इसलिये भी माना जाता है क्योंकि इसी मास में भगवान विष्णु के अवतार जिनमें नर-नारायण, भगवान परशुराम, नृसिंह अवतार और ह्यग्रीव आदि अवतार अवतरित हुए थे। मान्यता है कि देवी सीता भी इसी मास में धरती माता की कोख से प्रकट हुई थी। स्कंद पुराण में लिखा है कि महीरथ नाम के राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था। इसमें व्रती (व्रत रखने वाला) को प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पूर्व किसी तीर्थ स्थान, सरोवर, नदी या कुएं पर जाकर स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देते समय नीचे लिखा मंत्र बोलना चाहिए-

यह भी पढ़ें- इन तीन उपायों से प्रसन्न होते हैं राहु-केतु, मिलेगा पापी ग्रहों से छुटकारा 

वैशाखे मेषगे भानौ प्रात: स्नानपरायण:।अर्ध्य तेहं प्रदास्यामि गृहाण मधुसूदन।।

इस दिन जरूर करें ये उपाय

1. वैशाख के मास मे रोज वैशाख व्रत की कथा सुननी चाहियें तथा ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: का जाप 108 बार करना चाहिए।2.जो भी इस महीने व्रत रखता है उसे एक टाइम ही भोजन करना चहियें। और सात्विक बिना लहसुन प्याज वाला भोजन करना चाहिए।3. वैशाख मास मे जल दान का विशेष महत्व है इसलिये इस महीने मे प्याउ लगवाना चाहिए।4. वैशाख मास मे पंखा, तरबूज, छाता, अनाज आदी का दान करना चाहिए।5. इस मास मे तेल लगाना, दिन मे सोना, कांसे के बर्तन मे खानाखाना, दो बार भोजन करना मना है।6. इस दिन पुत्र की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु के लिए व्रत रख सकते हैं।  

टॅग्स :पूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल