लाइव न्यूज़ :

मई के महीने में आने वाले हैं ये व्रत-त्योहार, 16 से लगेगा मलमास

By गुलनीत कौर | Updated: May 3, 2018 11:42 IST

16 मई बुधवार से ज्येष्ठ महीने में अधिमास, जिसे लोक भाषा में मलमास कहते हैं, वह प्रारंभ हो जायेगा। यह अधिमास 13 जून दिन बुधवार को समाप्त होगा।

Open in App

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 1 मई से 'ज्येष्ठ माह' आरम्भ हो चुका है। यह हिन्दू धर्म के पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने में कई सारे व्रत और धार्मिक त्योहार आते हैं जिन्हें हर हिन्दू अनुयायी अपने तरीके से मनाता है। तो चलिए आपको बताते हैं हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ के महीने की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में। 

ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार साल 2018 में 1 मई से ज्येष्ठ का महीना आरम्भ हो चुका है जो कि आने वाली 28 जून को समाप्त होगा। 16 मई बुधवार से ज्येष्ठ महीने में अधिमास, जिसे लोक भाषा में मलमास कहते हैं, वह प्रारंभ हो जायेगा। यह अधिमास 13 जून दिन बुधवार को समाप्त होगा। इसकी समाप्ति के बाद ही फिर से ज्येष्ठ माह लग जायेगा जिसकी आखिरी तारीख 28 जून होगी।

पं दिवाकर त्रिपाठी बता रहे हैं कि इस अधिमास के दौरान कुछ कार्यों को करने से सख्त बचना चाहिए। जैसे कि मांगलिक और शुभ कार्यों पर विराम लगाएं। शादी-ब्याह, गृहप्रवेश, नए बिज़नेस की शुरुआत, आदि काम 13 जून तक टाल दें। शास्त्रों में अधिमास या मलमास को भगवान पुरुषोत्तम का महीना भी कहते हैं। इस पूरे माह में भगवान विष्णु की अराधना करने से कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: पूजा-पाठ के दौरान क्यों बजाया जाता है शंख, इन बीमारियों से मिलती है मुक्ति

ज्येष्ठ 2018 के महत्वपूर्ण त्योहार:11 मई- अपरा एकादशी13 मई- प्रदोष व्रत15 मई- शनि जयंती, वट सावित्री व्रत24 मई, गंगा दशहरा26 मई- प्रदोष व्रत

टॅग्स :हिंदू त्योहारत्योहारइवेंट्सपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग