लाइव न्यूज़ :

लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त 5.40 बजे से, आग में चुपके से डाल देना ये 4 चीजें, हमेशा बनी रहेगी शांति-समृद्धि

By उस्मान | Updated: January 13, 2020 16:23 IST

आपने नोटिस किया होगा कि लोग लोहड़ी वाली रात को लकड़ियां इकठ्ठा करके उनमें आग लगाते हैं और फिर उसमें रेवड़ी, गजक और मूंगफली डालते हैं।

Open in App

लोहड़ी एक लोकप्रिय त्योहार है जिसे सिख धर्म के पंजाबी लोग और हिंदू धर्म के लोग मनाते हैं। लोहड़ी मुख्य रूप से सिख त्योहार है लेकिन लोहड़ी का दिन हिंदू कैलेंडर के आधार पर तय किया जाता है। लोहड़ी हिंदू त्यौहार मकर संक्रांति से निकटता से जुड़ा हुआ है और इसे एक दिन पहले मनाया जाता है। 

भारतीय कैलेंडर के अनुसार, लोहड़ी पौष माह में आती है। लेकिन ग्रेगोरियन कैलेंडर में 13 जनवरी की तारीख का उल्लेख है। यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है, जिसे माघी भी कहा जाता है जो गर्मियों की शुरुआत का स्वागत करता है। लूणी सौर बिक्रम कैलेंडर के सौर भाग के अनुसार, त्योहार आमतौर पर हर साल एक ही तारीख को मनाया जाता है। लीप वर्षों के दौरान, लोहड़ी 12 या 14 जनवरी को मनाई जाती है।

लोहड़ी के मौके पर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और नाच गाकर पर्व मनाते हैं इस दिन दुल्ला भट्टी के साथ पंजाबी लोक गीतों को गाये जाने की परंपरा है। लोग ढोल बजवाकर नाच गाना करते हैं। लकडिय़ों को घर के आगे एकत्रित कर लोहड़ी जलायी जाती है, इस अग्नि में तिल, गुड़ और मक्का की आहूति देकर पूजा जाता है। सभी नाच-गाकर लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। 

लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त

लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 40 मिनट से शाम 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।  

लोहड़ी की आग में क्यों डाली जाती है रेवड़ी, गजक और मूंगफली

आपने नोटिस किया होगा कि लोग लोहड़ी वाली रात को लकड़ियां इकठ्ठा करके उनमें आग लगाते हैं और फिर उसमें रेवड़ी, गजक और मूंगफली डालते हैं। क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी की आग में रेवड़ी, गजक और मूंगफली क्यों डाली जाती है।

ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी की आग में रेवड़ी, मूंगफली और गजक जैसी सामग्री डालना बेहद शुभ होता है। इस सामग्री को तिलचौली कहा जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, जिस तरह होलिका दहन में कुछ चीजों को डालने से भगवान अग्निदेव प्रसन्न होते हैं, उसी तरह लोहड़ी की पवित्र आग में तिल, गजक, रेवड़ी जैसी चीजें डालने से भी होते हैं।

ऐसी मान्यता है कि अग्नि में समर्पित की गई सामग्री देवताओं तक पहुंचती है। यही वजह है कि इन चीजों को आग में डालकर भगवान से धनधान्य होने की मनोकामना मांगी जाती है और अग्निदेव से अगले साल के लिए कृषि उन्नत होने की कामना की जाती है। अग्नि की प्रार्थना करने से लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता आती है और बुराई का अंत होता है।

टॅग्स :लोहड़ीहिंदू त्योहारमकर संक्रांति
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना