लाइव न्यूज़ :

Happy Navratri 2021: लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार....नवरात्रि पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये प्यारे संदेश

By रुस्तम राणा | Updated: October 6, 2021 21:02 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है और इसका समापन नवमी तिथि को होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा के भक्त उनकी व्रत रखकर विधि-विधान से उपासना करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशारदीय नवरात्रि पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को भेजें प्यारे बधाई संदेश अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें नवरात्रि के शुभकामना संदेश

Happy Navratri 2021 Wishes, SMS, Messages: शारदीय नवरात्रि पर्व 7 अक्टूबर गुरूवार से प्रारंभ हो रहा है। महानवमी 14 अक्टूबर को है। वहीं 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व है। शारदीय नवरात्रि हिन्दू धर्म का पावन पर्व है। इस पर्व में मां शक्ति दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है और इसका समापन नवमी तिथि को होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा के भक्त उनकी व्रत रखकर विधि-विधान से उपासना करते हैं। इससे पहले कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आवाह्न किया जाता है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, परिजनों और रिश्तेदारों को नीचे दिए गए प्यारे बधाई संदेशों को भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं। साथ ही आप इन बधाई संदेशों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, ट्वीटर पर स्टेटस भी लगा सकते हैं।  

लाल रंग की चुनरी से, सजा माँ का दरबार,हर्षित हुआ संसार, माँ आए आपके द्वार,मुबारक हो आपको, नवरात्रि का त्‍योहार।

 

पग-पग में आपके फूल खिलें,खुशी आप सबको इतनी मिले।कभी ना हो दुखों का सामना,हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।

माँ की आराधना का ये पर्व है,माँ के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है। बिगड़े काम बनाने का पर्व है,भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है।

लक्ष्मी जी का हाथ हो,सरस्वती जी का साथ हो।गणेश जी का निवास हो,और माँ दुर्गा के आशीर्वाद सेआपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई।होगी अब मन की हर मुराद पूरी,भरने सारे दुःख माता अपने द्वार आ गई।

देवी के कदम आपके घर में आएं,आप खुशहाली से नहाए।परेशानियां आपसे आँखें चुराएं,नवरात्रि की आपको शुभकामनाएं। 

जगत पालन हार है माँ,मुक्ति का धाम है माँ।हमारी भक्ति के आधार है माँ,हम सब की रक्षा की अवतार है माँ।

टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्व
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल