लाइव न्यूज़ :

Guru Purnima 2022 Date: कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2022 14:23 IST

इस वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को पड़ रही है। इसलिए गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2022) का पर्व इस बार 13 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। 

Open in App

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का पावन पर्व है। यह पर्व गुरुओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं समर्पण का प्रतीक है। सनातन परंपरा में गुरु को सदैव ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मसूत्र, महाभारत और श्रीमद्भागवत जैसे 18 पुराणों के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा की जाती है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुओं को उपहार देते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद लेते हैं।

कब है गुरु पूर्णिमा 2022?

इस वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को पड़ रही है। इसलिए गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2022) का पर्व इस बार 13 जुलाई, बुधवार को मनाया जाएगा। 

गुरु पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ - 13 जुलाई सुबह 4 बजकर 1 मिनट से आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का समापन - 14 जुलाई आधी रात 12 बजकर 07 मिनट पर 

गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं शुभ योग

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस बार गुरु पूर्णिमा पर मंगल, बुध, गुरु और शनि के अनुकूल स्थिति में विराजमान होने की वजह से शुभ योग बन रहे हैं। इसमें रूचक योग, भद्र योग, हंस योग और शश नामक राजयोग है। माना जाता है कि इस शुभ योग में गुरु पूजन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी और जीवन सफल हो जाता है।

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु का हमारी जिंदगी में सबसे बड़ा योगदान होता है। गुरु हमें अंधकार की राह से प्रकाश के मार्ग की ओर ले जाने का कार्य करता है। गुरु की इसी महानता को देखते हुए संत कबीरदास ने लिखा है- गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाये, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो मिलाये। गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताया जाता है। हम अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का दृढ़ता के साथ सामना करते हैं। गुरुओं के चरण वंदना से हमारा जीवन सफल होता है। गुरु बिन ज्ञान न होए अर्थात इस संसार में बिना गुरु के ज्ञान के हमारा कल्याण संभव नहीं है।

टॅग्स :गुरु पूर्णिमापूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठजीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर