लाइव न्यूज़ :

गोवत्स द्वादशी 2019: कब है गोवत्स द्वादशी, जानें पूजा की विधि और व्रत का महत्व

By मेघना वर्मा | Updated: October 14, 2019 14:24 IST

गोवत्स का ये व्रत पुत्र के लिए किया जाता है। इस व्रत में गीली मिट्टी की गाय, बछड़ा, बाघ या बाघिन की मूर्तियां बनाकर पाट पर रखी जाती हैं और उनकी विधिवत पूजा की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवत्स द्वादशी व्रत पुत्र के लिए रखा जाता है।हिन्दू पुराणों में गाय को मां का दर्जा दिया गया है।

हिन्दू धर्म में गाय को माता का रुप दिया गया है। कहते हैं गाय की पूजा करने से इंसान के सभी पाप कट जाते हैं। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष को गोवत्स द्वादशी पर भी गाय और उनके बच्चों के पूजने के इस उत्सव को भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। गोवत्स द्वादशी के नाम से जाने जाना वाला ये पर्व संतान के लिए किया जाता है। 

गुजरात में इस गोवत्स द्वादशी को वाघ बरस भी बुलाते हैं। एकादशी के बाद आने वाली ये द्वादशी इस साल 25 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन गाय माता और बछड़े की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ये पूजा गोधुली बेला में की जाए जब सूर्य देवता पूरी तरह ना निकले हों तो इसका फल शुभ होता है। गोवत्स द्वादशी के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और विधि विधान से पूजा करती हैं।

गोवत्स द्वादशी का महत्व

गोवत्स का ये व्रत पुत्र के लिए किया जाता है। इस व्रत में गीली मिट्टी की गाय, बछड़ा, बाघ या बाघिन की मूर्तियां बनाकर पाट पर रखी जाती हैं और उनकी विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन विधि विधान से पूजा पाठ करके अपने बेटे के लिए मंगल कामना करते हैं। 

गौ माता का महत्व

भविष्य पुराण के अनुसार गौमाता कि पृष्ठदेश में ब्रह्म का वास है, गले में विष्णु का, मुख में रुद्र का, मध्य में समस्त देवताओं और रोमकूपों में महर्षिगण, पूंछ में अनंत नाग, खूरों में समस्त पर्वत, गौमूत्र में गंगादि नदियां, गौमय में लक्ष्मी और नेत्रों में सूर्य-चन्द्र विराजित हैं।

गोवत्स की व्रत विधि

1. इस दिन महिलाएं घर आंगन लीप कर चौक पूरती हैं।2. उसी चौक में गाय खड़ी करके चंदन अक्षत, धूप, दीप नैवैद्य आदि से विधिवत पूजा की जाती हैं।3. पूजा में धान या चावल का इस्तेमाल गलती से भी ना करें। 4. पूजन के लिए आप काकून के चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. इस दिन खाने में चने की दाल जरूर बनती है।6. व्रत करने वाली महिलाएं गोवत्स द्वादशी के दिन गेहूं, चावल आदि जैसे अनाज नहीं खा सकतीं।7. साथ में उनका दूध या दूध से बनी चीजें खाना भी वर्जित होता है।

टॅग्स :प्रदोष व्रतपूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल