लाइव न्यूज़ :

अब हेलीकॉप्टर से कर पाएंगे मथुरा के गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा, यूपी सरकार की नई पहल

By मेघना वर्मा | Updated: July 25, 2018 10:52 IST

Govardhan Parikrama: ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है जब किसी आस्था से जुड़ी जगह पर हेलीकॉप्टर चलवाया जा रहा है। इससे पहले भी केदारनाथ और वैष्णों देवी में भी हेलीकॉप्टर की सुविधा दी गई हैं।

Open in App

मथुरा का गोवर्धन में साल भर भक्तों और पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां होने वाले मुड़िया मेला के दौरान गिरिराज धाम पर भी बहुत भीड़ जमा हो जाती है। परिक्रमा के लिए लोगों को कई दिनों तक का इंतजार करना पड़ता है। इसी भीड़ को देखते हुए इस बार सरकार एक नई योजना लेकर आई है। इस साल गिरिराज धाम की परिक्रमा लोग हेलीकॉप्टर के माध्यम से कर सकेंगे। गोवर्धन के मुड़िया मेला और पर्यटन उद्योग के बहुआयामी महत्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार इस साल यहां हेलीकॉप्टर की सुविधा मुहैया करवाएगी। इस हेलीकॉप्टर के माध्यम से लोग गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर पाएंगे। 

26 से 28 जुलाई तक चलेगी परिक्रमा

लोगों की भीड़ को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अन्तर्गत 26 से 28 जुलाई तक इस मेले के चलते परिक्रमार्थी 7 से 10 मिनट में पूरे गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर लेंगे। इस बात की घोषणा उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम ने हेलीकॉप्टर से गोवर्धन परिक्रमा शुरू करने की योजना को अंतिम रूप देकर मंगलवार को कर दिया है। 5 से 6 सीटर इस हेलीकॉप्टर में भक्तों को परिक्रमा करवाई जाएगी। इसके लिए गोवर्धन के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में हैलीपेड को सही किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें - शुरू होने वाला है सावन का महीना, शिव कृपा पानी हो तो पहले ही घर ले आएं ये 8 चीजें

2700 रूपये आएगा खर्च

तीन दिनों तक चलने वाली इस हेली परिक्रमा में प्रत्येक आदमी के लिए 2700 रूपये तक का खर्च आएगा। 26 जुलाई को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी जबकि 27 और 28 जुलाई को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर यह सुविधा शुरू होगी जो देर शाम 6 बजे तक चलेगी। 

केदारनाथ और वैष्णों देवी में भी है हेलीकॉप्टर सुविधा 

ऐसा नहीं है कि यह पहली बार है जब किसी आस्था से जुड़ी जगह पर हेलीकॉप्टर चलवाया जा रहा है। इससे पहले भी केदारनाथ और वैष्णों देवी में भी हेलीकॉप्टर की सुविधा दी गई हैं। वैष्णों देवी में कटरा से सांझीछत तक और केदारनाथ में गुप्तकाशी से केदारनाथ तक यह सुविधा उपलब्ध है। इस सैर के लिए आपको पहले से ऑनलाइन बुकिंग करवानी पड़ती है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभगवान कृष्णउत्तर प्रदेश पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई