लाइव न्यूज़ :

माँ लक्ष्मी के भक्तों के लिए आज का दिन है खास, ऐसे करें पूजा, इन चीजों से बचें

By मेघना वर्मा | Updated: February 2, 2018 08:54 IST

अगर आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। कोशिश करें कि आज के दिन खट्टे का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

Open in App

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का माना जाता है, और यही धन कमाने के लिए आदमी क्या-क्या नहीं करता। फिर भी सफलता उसके हाथ नहीं लगती। मेहनत करके वो रोजी-रोटी तो कमा लेता है लेकीन धन को जोड़ नहीं पाता। इसमें कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो पैसे कमाने के चक्कर में गलत रास्ते पर चले जाते है। जिससे आने वाले दिनों में उन्हें बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आप भी अगर धन के अभाव में है और अपने पास पैसा जोड़ना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है।

खास है आज का मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण द्वितीय पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र से बने शोभण योग व वाणिज्य्कारण होने के कारण आज का दिन देवी लक्ष्मी के पूजन के लिए शुभ है। धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करके आप उनकी कृपा पा सकते है और आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी। शास्त्रों की माने तो लक्ष्मी को विजयलक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता है, ये देवी विजय की प्रतीक भी होती हैं। आज के दिन इनकी पूजा करने से धन के साथ जीवन में सफलत भी बनी रहती है। 

ऐसे करें पूजा देवी लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

शाम के समय में इशान मुखी बैठकर देवी का विधिवत पंचोपचार पूजन करें। साबूदाने की खिचड़ी का भोग लगाएं और लाल रंग के फूल को चढ़ाकर चन्दन की अगरबत्ती और घी का दिया जलाएं। पूजा के बाद लगाए हुए भोग को किसी सुहागिन को दान करें। आज के दिन लाल या सफेद रंग का कपड़ा धारण करें और लाल रंग के भोजन और फल को जरुर खाएं।

गलती से भी ना करें खट्टे का सेवन

आज के दिन व्रत करना बहुत लाभप्रद होता है, लेकिन अगर आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। कोशिश करें कि आज के दिन खट्टे का सेवन बिल्कुल भी ना करें। आपके घर में कोई यदि शुक्रवार का व्रत करता है तब तो खास तौर पर यह बात ध्यान में रखना चाहिए।     

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग