लाइव न्यूज़ :

Ganga Dussehra 2025 Upay: गंगा दशहरा के दस महाउपाय बना देंगे आपको अमीर, अनेकों पुण्यफल से लेकर होगी मोक्ष प्राप्ति

By रुस्तम राणा | Updated: June 5, 2025 07:28 IST

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां गंगा इस धरती पर अवतरित हुई थीं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं, उन्हें सभी प्रकार की नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है और यह शरीर, मन और आत्मा को भी शुद्ध करती है।

Open in App

Ganga Dussehra 2025 Upay: आज देशभर में गंगा दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां गंगा इस धरती पर अवतरित हुई थीं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं, उन्हें सभी प्रकार की नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है और यह शरीर, मन और आत्मा को भी शुद्ध करती है। गंगा दशहरा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को अनेकों प्रकार के पुण्य प्राप्त होते हैं। आप भी इस बार गंगा दशहरा पर निम्नलिखित उपायों को यह पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

गंगा दशहरा के दस महाउपाय

1. गंगा दशहरा के दिन सबसे पहले शुभ मुहूर्त में गंगा नदी में डुबकी लगाएं। इससे आपको रोग-दोष और दरिद्रता दूर हो जाएगी। 

2. गंगा दशहरा के दिन स्नान के पश्चात मां गंगा की पूजा करें। मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

3. गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा पाठ के बाद अपने घर में भगवान सत्य नारायण की कथा का पाठ कराने आपको अति लाभ मिलेगा। इससे आपके कष्ट मिट जाएंगे।

4. गंगा दशहरा पानी से भरा घड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को संभव हो तो जल से भरा घड़ा दान करना चाहिए। 

5. गंगा दशहरा के दिन छाता, जूता, चप्पल, टोपी आदि का दान करना भी पुण्यकारी होता है। ज्येष्ठ माह में तपती धूप से बचने के लिए ये चीजें जरूरतमंद को दान करना चाहिए।

6. गंगा दशहरा के दिन मौसमी और रसीले फल के साथ ही सत्तू और गुड़ का दान इस दिन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होगी। 

7. शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के पश्चात किसी गरीब व्यक्ति को सूती वस्त्र, गमछा और धोती आदि का दान करना भी शुभ माना गया है। यह उपाय आपकी आर्थिक तरक्की कराएगा।

8. गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान के पश्चात किसी ब्राह्मण को दक्षिणा दें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। 

9. गंगा दशहरा के दिन अपने शहर में संभव हो तो प्याऊ की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। ज्येष्ठ माह की गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम माना गया है।

10. गंगा दशहरा के दिन यदि संभव हो तो किसी बेघर के लिए छांव की व्यवस्था करें। यह उपाय आपके लिए विशेष पुण्य देने वाला माना गया है। 

टॅग्स :गंगा दशहराहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर