लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2024 Mantra: गणेश चतुर्थी पर बेहद कल्याणकारी साबित होता है इन 5 मंत्रों का जाप

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2024 15:03 IST

Ganesh Chaturthi 2024 Mantra: इस साल यह पर्व 07 सितंबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जो कोई भक्त गणेश चतुर्थी के दिन गणपति महाराज की मंत्र सहित विधि-विधान से पूजा करता है तो उसकी सारे विघ्न, बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Open in App

Ganesh Chaturthi 2024 Mantra: गणेश चतुर्थी पर्व हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 07 सितंबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि जो कोई भक्त गणेश चतुर्थी के दिन गणपति महाराज की मंत्र सहित विधि-विधान से पूजा करता है तो उसकी सारे विघ्न, बाधाएं दूर हो जाती हैं। यहां नीचे गणेश चतुर्थी के मंत्र और आरती दी गई है- 

गणेश चतुर्थी मंत्र (Ganesh Chaturthi Puja Mantras)

1. "ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात॥", इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

2. "ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा॥", इस मंत्र का जाप करने से गणपति जी और कुबेर दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इस मंत्र का 108 बार नियमित रूप से जाप करें।

3. "गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः। द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥" मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। गणपति जी के इस मंत्र का जाप करने से हर तरह की इच्छा पूर्ण होगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

4. "ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये। वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नम:।।" यह गणेश जी का बीज मंत्र है। इस मंत्र का अर्थ है हे भगवान श्री गणेश जी आपकी कृपा और आशीर्वाद हमें हर जन्म में मिलता रहे। 

5. ॐ गं गणपतये नमः।' इस मंत्र का जाप करने से भक्तों को आर्थिक और समृद्धि प्राप्त होती है।  

गणेश आरती (Ganesh Aarti)

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,चार भुजा धारी ।माथे सिंदूर सोहे,मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा ।लड्डुअन का भोग लगे,संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,कोढ़िन को काया ।बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

'सूर' श्याम शरण आए,सफल कीजे सेवा ।माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,शंभु सुतकारी ।कामना को पूर्ण करो,जाऊं बलिहारी ॥

टॅग्स :गणेश जयंतीगणेश चतुर्थी उत्सवगणेश चतुर्थी पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर