लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2024: कोलकाता में 140 साल पुरानी मिठाई की दुकान ने गणपति बप्पा के लिए तैयार किया 500 किलो का बेहद खूबसूरत लड्डू, WATCH

By रुस्तम राणा | Updated: September 7, 2024 15:46 IST

Ganesh Chaturthi 2024: इस शुभ अवसर पर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक मिठाई की दुकान ने आज (7 सितंबर) 500 किलो का एक विशाल 'लड्डू' तैयार किया है।

Open in App

Ganesh Chaturthi 2024:गणेश चतुर्थी के जश्न में पूरा देश भक्तिमय है। इस शुभ अवसर पर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक मिठाई की दुकान ने आज (7 सितंबर) 500 किलो का एक विशाल 'लड्डू' तैयार किया है। दुकान की मालकिन प्रियंका मलिक ने कहा, "हमारा त्यौहारी सीजन गणेश चतुर्थी से शुरू होता है। इसलिए, यह एक बहुत ही शुभ दिन है, हम हर साल कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। हमारी दुकान लगभग 140 साल पुरानी है। हमने गणेश चतुर्थी पर यह 500 किलो का लड्डू तैयार किया है। हम इसे भगवान गणेश को चढ़ाएंगे।"

गणेश चतुर्थी, दस दिवसीय त्योहार है, जो इस साल 7 सितंबर को शुरू हुआ। यह शुभ दस दिवसीय त्योहार 'चतुर्थी' से शुरू होता है और 'अनंत चतुर्दशी' पर समाप्त होता है। इस त्यौहार को 'विनायक चतुर्थी' या 'विनायक चविथी' के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा का पहला लुक गुरुवार को सामने आया।

यह पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें लाखों भक्त भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के लिए मंडलों में एकत्रित होते हैं। उत्सव के लिए, लोग भगवान गणेश की मूर्तियों को अपने घरों में लाते हैं, उपवास रखते हैं, स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं और त्योहार के दौरान पंडालों में जाते हैं। भारत में हर साल मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं अधिक लोकप्रिय हो रही हैं, जो हरियाली को बढ़ावा देने की पहल का हिस्सा है।

भारत के कई हिस्सों में 10 दिवसीय गणेशोत्सव शुरू

शनिवार को भारत के कई हिस्सों में उत्साह और जयकारों के बीच 10 दिवसीय गणपति उत्सव की शुरुआत हुई। यह पर्व 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होगा।  

टॅग्स :गणेश चतुर्थी उत्सवगणेश चतुर्थीगणेश जयंतीगणेश चतुर्थी पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

क्राइम अलर्टHassan Ganesh Procession Tragedy: श्रद्धालुओं को कुचलते निकल गया ट्रक, 9 की मौत और 20 घायल, जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा

क्राइम अलर्ट15 डीजे पर 5.04 लाख रुपये का जुर्माना, गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में तेज आवाज में संगीत पर डांस

ज़रा हटकेVIRAL: गणेश जी को पानी में मत डालो, डूब जाएंगे, इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल

भारतगणेश प्रतिमा विसर्जनः 4 डूबे और 13 अन्य लापता, महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के समापन को लेकर उमड़े लोग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स