लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2022: दस दिवसीय गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत, मूर्तियां घरों में स्थापित, जानें महाराष्ट्र में पर्व की शुरुआत कब से

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 21:57 IST

Happy Ganesh Chaturthi 2022: ‘विघ्नहर्ता’ के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश की मूर्तियां राज्यभर में लोग अपने घरों में स्थापित कर रहे हैं। महामारी का असर कम होने के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में इस पर्व की शुरुआत 1890 के दशक में राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक और अन्य ने की थी।कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह त्योहार कई तरह की पाबंदियों के साए में मनाया गया था।पर्व के अंतिम दिनों में महाराष्ट्र में मुंबई तथा अन्य शहरों में गणेश मंडल ढोल-ताशे बजाते हुए प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकालते हैं।

Happy Ganesh Chaturthi 2022: महाराष्ट्र में बुधवार से पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ दस दिवसीय गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों और पूजा पंडालों में भगवान विनायक की मूर्ति स्थापित कर उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

पिछले दो साल के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह त्योहार कई तरह की पाबंदियों के साए में मनाया गया था। राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘गणपति बप्पा मोरया’’ के आह्वान के साथ लोगों ने उत्साह के साथ इस पर्व की शुरुआत की। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड कलाकारों सहित प्रसिद्ध हस्तियों ने भगवान गणेश का स्वागत किया और 'प्रसाद' के रूप में महाराष्ट्र के पारंपरिक 'मोदक' का वितरण किया। ‘विघ्नहर्ता’ के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश की मूर्तियां राज्यभर में लोगों ने अपने घरों में स्थापित कीं।

‘विघ्नहर्ता’ के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश की मूर्तियां राज्यभर में लोग अपने घरों में स्थापित कर रहे हैं। महामारी का असर कम होने के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। महाराष्ट्र में इस पर्व की शुरुआत 1890 के दशक में राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक और अन्य ने की थी।

महामारी का असर कम होने के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गयीं। दक्षिण-मध्य मुंबई में लालबागचा राजा जैसे प्रमुख गणेश पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो कई घंटों तक कतार में खड़े रहे। अभिनेता कार्तिक आर्यन उत्सव के पहले दिन लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पंडाल में पहुंचे।

त्योहार शुरू होने से काफी पहले कई बड़े गणपति मंडल मूर्तियों को ले आए थे। कई पंडालों ने सामाजिक संदेश के साथ अलग-अलग विषयों पर सजावट की। मध्य मुंबई के प्रभादेवी में प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे शहर में बुधवार को गणेश चतुर्थी उत्सव की पूरे धूमधाम से शुरुआत हुई।

प्रमुख गणेश मंडलों एवं समूहों ने भगवान गणपति के स्वागत के लिए विशाल शोभायात्रा निकालीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुईं शोभा यात्राओं में पारंपरिक ढोल-ताशा (ड्रम) बजाने वाली मंडली भी शामिल हुईं। भव्य शोभा यात्रा के बाद पंच केदार मंदिर की प्रतिकृति के रूप में बनाए गए एक पंडाल में श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई गणपति की ‘प्राणप्रतिष्ठा’ की गई।

कस्बा, ताम्बड़ी जोगेश्वरी, गुरुजी तालीम, तुलसीबाग और केसरीवाड़ा में बनाए गए पंडालों में भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गयीं और बड़ी धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गयीं। तटीय कोंकण क्षेत्र में भी भगवान गणेश का बहुत उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। कोंकण के रहने वाले हजारों मुंबईवासी हर साल इस त्योहार के लिए अपने गांवों में पहुंचते हैं।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण बीते दो वर्षों के दौरान शोभा यात्राओं पर प्रतिबंध के कारण गणेश उत्सव सादे तरीके से ही मनाया जा रहा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया। शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे एवं लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की।

बाद में शिंदे परिवार ने ठाणे में अपने निजी आवास पर भी गणेश जी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान में कहा कि शिंदे ने राज्य के लोगों की खुशहाली और सुख शांति के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'सागर' में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की और उनकी पूजा की।

पत्रकारों से बात करते हुए, फडणवीस ने कहा कि वह खुश हैं कि इस साल गणेशोत्सव मुंबई समेत पूरे राज्य में उसी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था, जैसा कोरोना वायरस महामारी से पहले मनाया जाता था। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों को बधाई दी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मध्य मुंबई के दादर में अपने नये आवास 'शिवतीर्थ' में प्रतिमा स्थापित की। ठाकरे को अपने बेटे अमित, बहू और पोते की भगवान से प्रार्थना करते हुए एक फोटो अपने मोबाइल फोन पर खींचते देखा गया। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अपने आवास पर भगवान की पूजा अर्चना की।

कई बॉलीवुड कलाकारों और टीवी हस्तियों ने भी गणेश चतुर्थी को बहुत उत्साह के साथ मनाया। कुछ कलाकारों ने भगवान गणेश की मूर्ति अपने घरों में स्थापित की जबकि अन्य कलाकारों ने गणपति पंडालों में जाकर भगवान विनायक के दर्शन किए। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने हर साल की तरह जुहू स्थित अपने आवास पर भगवान गणेश का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया।

शिल्पा ने इस अवसर पर एक वीडियो भी साझा किया। सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा ने भी उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने घर पर भगवान गणेश की पूजा की। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने और मेरे छोटे बेटे ने गणपति जी का हमारे घर में स्वागत किया।

मोदक बेहद स्वादिष्ट थे। सीख यह है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ता और भगवान में विश्वास के माध्यम से आप अपने सपनों को जी सकते हैं। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।’’ गणेश उत्सव के सुचारू रूप से संचालित होने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर भर के 24 वार्डों में 188 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

अधिकारियों समेत बीएमसी के कम से कम 10 हजार कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी और सभी की प्रसन्नता और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। गणपति बाप्पा मोरया!’’ देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है।

टॅग्स :भगवान गणेशगणेश चतुर्थीमहाराष्ट्रगोवानरेंद्र मोदीएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल