लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर करें ये 10 उपाय, बप्पा होंगे प्रसन्न, घर में आएगी रिद्धि-सिद्धि और सुख-शांति

By उस्मान | Updated: September 9, 2021 08:51 IST

भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। वे भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश चतुर्थी 10 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगीणपति बप्पा को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैंयह पर्व हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है

भारत में गणेश उत्सव या गणेश चतुर्थी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन गणपति बप्पा की खास पूजा अर्चना की जाती है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व में गणपति बप्पा को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं।  

यह पर्व हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। सभी देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान गणेश को प्रसन्न करने का ये सबसे अच्छा वक्त होता है। मान्यताओं के अनुसार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेशजी का जन्म हुआ था, इस उपलक्ष्य में हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। 

गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता माना जाता है। वे भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। 

मान्यता है कि गणेश जी रिद्धि-सिद्धि और सुख एवं शांति प्रदान करते हैं। कहते हैं कि अगर शुभ मुहूर्त में ही गणपति की स्थापना की जाए, तो काफी फलदायी होता है।

गणेश भगवान को खुश करने के लिए गणेश चतुर्थी के उपाय

1. गणेश चतुर्थी पर किसी गणेश मंदिर में दर्शन करने के पश्चात गरीबों को कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान करें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।

2. धन प्राप्ति के लिए आप गणेश चतुर्थी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। बाद में इस घी व गुड़ को गाय को खिला दें। यह उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।

3. गणेश चतुर्थी को कार्य सिद्धि हेतु ब्राह्मण पूजा करके गुड़-खड़ा धनिया-घी आदि दान करने से धन प्राप्ति होती है। इसके अलावा गुड़ में दूर्वा लगाकर नंदी (सांड) को खिलाने से रुका हुआ धन प्राप्त होता है।

4. दूर्वा के गणेश बनाकर दूर्वा से पूजा करना महान पुण्यप्रद माना जाता है। श्री गणेश की प्रसन्नता के लिए गणेश को दूर्वा, मोदक, गुड़ फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

5. तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए आंकड़े की गणेश की पूजा करें। इनकी स्थापना घर में कर पूजा करने से ऊपरी बाधा से मुक्ति मिलती है।

6. अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं, तो आप गणेश चतुर्थी पर हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं।

7. गणेश चतुर्थी पर पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर पूजा करें। पूजा में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जाप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

8. गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन आप शुद्ध पानी से श्रीगणेश का अभिषेक करें। साथ में गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करें। बाद में मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में बांट दें।

9. गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र माना जाता है। गणेश चतुर्थी पर घर में इसकी स्थापना अवशय करें। इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।

10. गणेश चतुर्थी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी गणेश मंदिर जाएं और भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगणेश जयंतीभगवान गणेशहिंदू त्योहारइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग