लाइव न्यूज़ :

भगवान धन्वंतरि का आगमन पर्व है धनतेरस, लेकिन कौन थे ये और क्यों की जाती है इनकी पूजा, जानें यहां

By गुलनीत कौर | Updated: November 5, 2018 14:21 IST

पुराणों में वर्णित एक कथा के मुताबिक जब सभी देवता और दैत्य क्षीरसागर का समुद्र मंथन कर रहे थे उसमें से मूल्यवान वस्तुओं के अलावा भगवान धन्वंतरि भी प्रकट हुए थे।

Open in App

हिन्दू धर्म में हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 5 नवंबर को धनतेरस और इसके बाद 7 नवंबर को दिवाली का त्यौहार देशभर में मनाया जाएगा। शाम 4:30 से 6:30 बजे तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त है। 

एक पौराणिक कथा के अनुसार धनतेरस पर्व को भगवान धन्वंतरि के आगमन दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन कौन हैं भगवान धन्वंतरि? इनकी पूजा करने के पीछे क्या मान्यता है? इनकी पूजा से क्या लाभ मिलता है? आइए जानते हैं:

कौन थे भगवान धन्वंतरि?

पुराणों में वर्णित एक कथा के मुताबिक जब सभी देवता और दैत्य क्षीरसागर का समुद्र मंथन कर रहे थे उसमें से मूल्यवान वस्तुओं के अलावा भगवान धन्वंतरि भी प्रकट हुए थे। कहते हैं कि जब वे प्रकट हुए थे उनके एक हाथ में सोबे-चांदी के बर्तन थे और दूसरे में जड़ी-बूटियां थीं। 

यही कारण है कि धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के बरतना, आभूषण और अन्य वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इसदिन अपने लिए आयुर्वेद से जुड़ी चीजों की खरीदारी करते हैं।

यह भी पढ़ें: धनतेरस 2018: इन 2 राशि के लोग भूल से भी ना खरीदें सोना, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

लोग केवल इस मान्यता को जानते हैं कि धनतेरस पर सोने-चांदी या अन्य धातु की वस्तुओं को खरीदने से भगवान धन्वंतरि की कृपा होती है, लेकिन साथ ही अगर आप अपने स्वास्थ्य को सही बनाने वाली चीजों को भी लेंगे तो भगवान धन्वंतरि अधिक प्रसन्न होते है। 

भगवान धन्वंतरि धन और स्वास्थ्य के देवता माने जाते हैं। उनके मुताबिक जिस मनुष्य ने अपने जीवन में इन दो चीजों को संभाला लिया, वही सफल मनुष्य है। और ऐसे मनुष्य पर भगवान धन्वंतरि की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

धनतेरस पर लोग करते हैं ये काम:

- धनतेरस पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब से अपनी एक मान्यता प्रचलित है लेकिन साधारणतः लोग इसदिन सोने-चांदी के बर्तन, आभूषण या अन्य धातु से बनी वस्तुओं की खरीदारी करते हैं- कुछ लोग इसदिन धनिया के बीज खरीदकर इन्हें मिट्टी में बोते हैं। चूंकि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद के देवता भी कहा जाता था, इसलिए इसदिन धनिया का ऐसा प्रयोग शुभ माना जाता है- धनतेरस के दिन झाडू खरीदने की भी मान्यता होती है। इसके पीछे कई सारी मान्यताएं प्रचलित हैं जिसका हिन्दू धर्म के अनुयायी श्रद्धा से पालन करते हैं- धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा लोग दान-पुण्य करने में भी विशवास करते हैं- धनतेरस पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने की भी मान्यता होती है। कहते हैं कि इसदिन इनकी प्रतिमा या तस्वीर घर में लाने से इन दोनों की कृपा प्राप्त होती है

टॅग्स :धनतेरसदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग