लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2019: राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें क्या दान करें, जानें यहां सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 07:12 IST

माना जाता है कि धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीददारी करने या दान करने से भी धनलाभ या अन्य भौतिक लाभ होते हैं।

Open in App

हिंदी कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान धन्वंतरी को समर्पित है। इस दिन बर्तन, चांदी-सोने आदि चीजों की खरीददारी और दान का प्रचलन है। माना जाता है कि राशि के अनुसार खरीददारी करने या दान करने से भी धनलाभ या अन्य भौतिक लाभ होते हैं। आइये जानते हैं कि राशि के अनुसार कौन सी चीज इस पर्व पर खरीदें और क्या दान करें- मेष राशि: अगर आपके पास पर्याप्त पैसा है तो इस दिन सोना खरीद लीजिए। अगर आपकी जेब अनुमति नहीं देती है तो आप पीतल की कुछ चीजें भी खरीद सकते हैं। लोहा या इससे बनी चीजें आप जरूरत मंद लोगों को दान भी कर सकते हैं। 

वृषभ राशि: इस पावन मौके पर अपने रसोई घर के लिए लोहे की बनी कुछ चीजें खरीद लीजिए, लाभ होगा। लोहे की बनी चीजें दान करने से भी लाभ होगा। 

मिथुन राशि: इस राशि वाले लोग भी अपनी किचन के लिए लोहे की बनी कुछ चीजें खरीदें और सोना या पीतल की चीजें दान कर सकते हैं। 

कर्क राशि: सोने या चांदी की कोई चीज खरीदें। तांबे से बनी चीजें दान करने से लाभ होगा। अगर आप तांबे का बर्तन दान करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि वह खाली न रहे, उसमें पानी, दूध, या जो कुछ भी आप पसंद कर सकते हैं, भरकर दान कर सकते हैं।

सिंह राशि: ताबें की बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिस आप धारण कर सकें। चांदी की कोई चीज दान करने से भी लाभ होगा। 

कन्या राशि: चांदी की बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसे आप अपने पूजा करते वक्त या रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। तांबे की बनी कोई चीज दान कर सकते हैं। 

तुला राशि: रोज पूजा करने में इस्तेमाल होने वाली तांबे की बनी कोई चीज खरीदें। चांदी की कोई चीज या सफेद रंग कपड़े दान करना ठीक रहेगा। 

वृश्चिक राशि: चांदी की बनी कोई चीज खरीदें। तांबे या पीतल से बनी कोई चीज किसी जरूरतमंद को दान करें। इसे कुछ मिठाई के साथ दान करने से लाभ होगा। 

धनु राशि: तांबे से बनी कोई चीज खरीदें या दान करने से लाभ मिलेगा। 

मकर राशि: तांबे से बनी कोई चीज खरीदें और चांदी से बनी कोई चीज दान करें या सफेद कपड़े या फिर दूध से बनी कोई चीज दान करने से भी लाभ होगा।

कुंभ राशि: अपने लिए चांदी से बनी कोई चीज खरीदें और तांबे से बनी कोई चीज दान करें, ध्यान रहे कि आप इसे किसी ऐसी चीज के साथ दान करें जिसे पहना या खाया जा सके।

मीन राशि: तांबे से बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसका आप रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। अगर संभव हो तो सोने की कोई चीज दान करें, नहीं तो पीतल से बनी कोई चीज भी दान की जा सकती है।  

टॅग्स :धनतेरसपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठDhanteras 2025: आज किस समय सोना-चांदी खरीदना होगा शुभ? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

पूजा पाठDhanteras 2025: आरोग्य, समृद्धि और दिव्यता का संगम, पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ

कारोबारBank holiday on Diwali 2025: क्या 18 अक्टूबर को धनतेरस पर बैंक बंद रहेंगे? बैंक होलिडे की पूरी जानकारी और लिस्ट देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई