लाइव न्यूज़ :

Dev Diwali 2020: जानिए देव दीपावली से जुड़ी पौराणिक कथा और पूजा विधि

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 28, 2020 10:06 IST

देव दीपावली दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है. दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है और देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है

Open in App

देव दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. मान्यता है की जिस प्रकार  मनुष्य दीए जलाकर दिवाली का पर्व मनाते हैं. ठीक उसी प्रकार देवतागण भी दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाते हैं. देव दीपावली दिवाली के 15 दिन बाद मनाई जाती है. दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है और देव दीपावली का पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुर नाम के राक्षस का अंत किया था. इसलिए इस दिन देवताओं ने खुशी से घाट पर जा कर दीपक जलाये. इसी वजह से इस दिन को देव दीपावली के रूप से मनाया जाता है. इस बार देव दीपावली 29 नवम्बर 2020 रविवार को मनाई जाएगी. 

देव दीपावली की पूजा विधि1. इस दिन सुबह-सुबह गंगा स्नान किया जाता है. 2. भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है. 3. पूजा के बाद सुबह और शाम को मिट्टी के दीपक में घी या तिल का तेल डालकर जलाया जाता है. 4. जो लोग गंगा स्नान ना कर पाएं को घर पर ही गंगाजल का छिड़काव कर स्नान करें.5. स्नान करते समय ॐ नमः शिवाय का जप करते जाएं. या फिर  महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.6. कार्तिक पूर्णिमा के दिन विष्णु जी की भी पूजा की जाती है. भगवान विष्णु जी की पूजा करते वक्त श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें या फिर भगवान विष्णु के इस मंत्र को पढ़ें.

देव दीपावली की कथाहिंदू पौराणिक कथाओं में देव दिवाली की एककई कथाएं प्रचलित हैं.पौराणिक कथा के अनुसार, ए​क समय तीनों ही लोक त्रिपुर नाम के राक्षस के अत्याचारों से भयभीत और दुखी था। उससे रक्षा के लिए देवता भगवान शिव की शरण में गए। तब भगवान शिव ने कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को त्रिपुरासुर का वध कर दिया और तीनों लोकों को उसके भय से मुक्त किया.  उस दिन से ही देवता हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को भगवान शिव के विजय पर्व के रूप में मनाने लगे.  उस दिन सभी देव दीपक जलाते हैं.  इस खुशी में सभी देव-देवता शिव की नगरी काशी पहुंचे और वहां जाकर शिव जी को दीपदान किया. तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाने लगी.

दूसरी कथा - एक और पौराणिक कथा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार उत्पन्न हुआ था. इस खुशी में भी इस दिन भगवान विष्णु के लिए दीपदान रखते हैं. 

टॅग्स :देव दीपावली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDev Deepawali celebrations in Varanasi: लाखों दीप, रोशनी और भक्ति से जगमग बनारस?, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे

पूजा पाठNovember 2025 Festival List: नवंबर माह में देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, देव दिवाली सहित अनेकों व्रत-त्यौहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठDev Deepawali 2024: जानें देव दीपावली महत्व?, क्या है तिथि, समय, इतिहास और अनुष्ठान

पूजा पाठDev Deepawali 2024: 12 नवंबर मध्यरात्रि से 16 नवंबर की मध्यरात्रि तक पूरे वाराणसी में नो फ्लाइंग जोन घोषित?, ड्रोन, पतंग, गुब्बारा, माइक्रो लाइट्स एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर बैन

उत्तर प्रदेशDev Deepawali 2024: वाराणसी में देव दीपावली के मौके पर 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित, जानें क्यों

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना