लाइव न्यूज़ :

Dahi Handi 2023 Date: जन्माष्टमी के एक दिन बाद होता है दही हांडी पर्व, जानें तिथि, इतिहास और इसका महत्व

By रुस्तम राणा | Published: September 04, 2023 3:30 PM

हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष जन्माष्टमी पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। जबकि दही हांडी का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि यानि जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है।

Open in App

Janmashatmi 2023: भाद्रपद माह में कृष्ण जन्माष्टमी और दही हांडी जैसे बड़े पर्व आते हैं। जिन्हें देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष जन्माष्टमी पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। जबकि दही हांडी का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि यानि जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे द्वापर युग ही मनाने की परंपरा चली आ रही है। बस समय के साथ इसके मनाने के तरीके में थोड़ा-बहुत बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं दही हांडी पर्व के बारे में। 

दही हांडी 2023 कब है?

इस साल जहां जन्माष्टमी पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा। जबकि दही हांडी पर्व 7 सितंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। दही हांडी पर्व को विशेष तौर पर महाराष्ट्र व गुजरात में मनाया जाता है। हालांकि आजकल देश के हर कोने में दही हांडी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाने लगा है। 

क्यों मनाया जाता है दही हांडी का पर्व?

यह पर्व भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रतीक माना जाता है। भगवान कृष्ण की नटखट लीलाओं का प्रदर्शन ही दही हांडी के दिन किया जाता है। कान्हा जी को दही, दूध और मक्खन अति प्रिय थे। वह अपने दोस्तों के साथ पड़ोस से चोरी-चुपके माखन चुराकर खाते थे और अपने दोस्तों को भी खिलाते थे। इसलिए उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। मान्यता है कि कान्हा जी की माखन चोरी की आदत से परेशान होकर गोपियों ने अपने दही व माखन के बर्तन ऊंचाई पर लटकाने शुरू कर दिए।

हालांकि गोपियों की यह कोशिश भी कृष्ण जी से माखन बचाने में असफल साबित हुई। क्योंकि कृष्ण जी ने अपने सखाओं के साथ मिलकर मानव पर्वत बनाकर माखन चुराने की योजना बनाई और उसमें सफल हुए। तभी से दही-हांडी उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। भगवान कृष्ण की कथाओं में उनके बाल रूप में किए गए यह नटखट कार्य बहुत ही प्रचलित हैं और लोक कथाओं का एक अभिन्न ​हिस्सा बन गए हैं।

ऐसे मनाया जाता है दही हांडी पर्व

महोत्सव के लिए इस हांडी (मिट्टी का घड़ा) में दही और माखन भरा जाता है और फिर इसे ऊंचे स्थान पर लटका देते हैं। कुछ लड़के-लड़कियों का समूह गोपाला बनकर इस खेल में भाग लेते हैं। ये गोविंदा एक पिरामिड बनाकर मटकी को फोड़ते हैं। इसे एख प्रतियोगिता के तौर पर भी आयोजित किया जाता है. जीतने वाले को इनाम मिलता है।

टॅग्स :Dahi Handiजन्माष्टमीभगवान कृष्णहिंदू त्योहारHindu Festival
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कईं शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

पूजा पाठGanga Saptami Katha: जब क्रोध में गंगा नदी को पूरा पी गए महर्षि जह्नु, फिर आगे क्या हुआ? पढ़ें गंगा सप्तमी की रोचक कथा

पूजा पाठSkanda Sashti in May 2024: कब है स्कंद षष्ठी व्रत? यहां जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर कैसे करें मां लक्ष्मी को खुश?, इन 5 मंत्रों का करें जाप ...

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठLord PARSHURAM: भगवान परशुराम ने स्वयं किसी का विध्वंस नहीं किया बल्कि पितृ स्मृतियों के वशीभूत होकर दुष्टों का वध किया

पूजा पाठVaishakha Purnima 2024: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व, ऐसे करें पूजा

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2024: इस बार किस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए तिथि और महत्व

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 May 2024: आज धन के मामले में सावधान रहें ये 3 राशि के लोग, आर्थिक नुकसान होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 17 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय