लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi 2024: पुणे के दगडूशेठ हलवाई गणपति की सजावट देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप, 'महाआरती' की गूंज से शुरू हुआ गणेशोत्सव

By अंजली चौहान | Updated: September 7, 2024 14:44 IST

Dagdusheth Ganpati Decoration 2024:गणेश चतुर्थी 2024 7 से 15 सितंबर तक है। भक्त देश भर में भगवान गणेश के पंडालों और मंदिरों में जाने के लिए समय निकालते हैं।

Open in App

Dagdusheth Ganpati Decoration 2024:भगवान गणेश के अवतार दिवस रूप में मनाया जाने वाला त्योहार गणेश चतुर्थी आज से शुरू हो गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में गणपति महाराज के स्वागत का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। तमाम भक्तों का मंदिरों में पहुंचना जारी है। पूरे देश में भगवान गणेश की सबसे लोकप्रिय मूर्तियों में से एक दगडूशेठ गणपति हैं। दगडूशेठ हलवाई गणपति का मंदिर बहुत फेमस हैं जहां दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यह मूर्ति पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में स्थापित है। चूंकि आज गणेश चतुर्थी के दस दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है ऐसे में पुणे स्थित मंदिर की वीडियो और फोटो सामने आई है जिसमें भक्त भव्य आरती कर रहे हैं। 

हर साल, भक्त दगडूशेठ गणपति की सजावट देखने के लिए उत्सुक रहते हैं, और दगडूशेठ गणपति सजावट 2024 के लिए उत्साह कम नहीं है।

'महा आरती' के बाद, गणेश मूर्ति को सार्वजनिक मंडल में स्थापित करने के लिए ले जाया गया। भक्त भगवान गणेश के मुख दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं। शनिवार, 7 सितंबर को सुबह 8:30 बजे गणेश आगमन मीरावनुक हुआ। सुबह 11:11 बजे प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न किया गया। 

जानकारी के अनुसार, अभिषेक पूजा 8 से 16 सितंबर के बीच रोजाना सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। गणेश चतुर्थी, एक शुभ और महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे हर साल हिंदू मनाते हैं। इसे महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है। गणेश चतुर्थी 2024 7 से 15 सितंबर तक है। भक्त देश भर में भगवान गणेश के पंडालों और मंदिरों में जाने के लिए समय निकालते हैं।

बता दें कि इस मंदिर का निर्माण श्री दगडूशेठ हलवाई और उनकी पत्नी ने प्लेग महामारी में अपने बेटे को खोने के बाद करवाया था।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीगणेश चतुर्थी उत्सवगणेश चतुर्थी पूजाGanesh Utsavभगवान गणेशमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग