लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के रथयात्रा उत्सव पर कोरोना वायरस ने लगाया ग्रहण, बिना भक्तों के ही निकलेगी रथयात्रा

By गुणातीत ओझा | Updated: June 18, 2020 10:49 IST

पश्चिम बंगाल में कोरोने वायरस के बढ़ते केसों के चलते राज्य सरकार और प्रशासन हलकान है। संक्रमण को नजर में रखते हुए कोलोकाता के इस्कॉन मंदिर की रथयात्रा को बिना भक्तों के ही आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित किया जाने वाला रथयात्रा उत्सव बिना भक्तों के मंदिर परिसर के अंदर ही संपन्न होगा।पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 11,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि देश में 3.5 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

कोलकाता।कोलकाता में स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित किया जाने वाला रथयात्रा उत्सव बिना भक्तों के मंदिर परिसर के अंदर ही संपन्न होगा। मंदिर के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोविड​​-19 के प्रकोप को देखते हुए यह अभूतपूर्व निर्णय लिया गया। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 11,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि देश में 3.5 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

इस्कॉन-कोलकाता केंद्र के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने बताया, ‘‘इस्कॉन कोलकाता ने रथयात्रा से संबंधित सभी समारोह अपने परिसर के अंदर करने का फैसला किया है और हम किसी भी भक्त को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं देंगे।’’ उन्होंने बताया कि 23 जून से रथयात्रा शुरू हो रही है और पिछले साल 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नौ दिवसीय उत्सव में भाग लिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि कोविड-19 का खतरा बढ़ रहा है और बिल्कुल कम नहीं हुआ है। रथयात्रा को खुले में मनाना जोखिम भरा होगा क्योंकि बड़ी संख्या में लोग रथ खींचने के लिए इकट्ठा होते हैं। सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए ऐसा करना व्यावहारिक रूप से असंभव है।’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल के महोत्सव को झंडी दिखाई थी। इस्कॉन के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार को इस्कॉन मंदिर के अंदर रथयात्रा आयोजित करने के अपने निर्णय के बारे में सूचित कर दिया है।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालममता बनर्जीधार्मिक खबरेंकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल