लाइव न्यूज़ :

Char Dham Yatra-Hemkund Sahib: फ्री ऑनलाइन पंजीकरण शुरू?, इस लिंक पर जाकर भरिए फॉर्म, चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2025 17:20 IST

Char Dham Yatra-Hemkund Sahib: अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देChar Dham Yatra-Hemkund Sahib: आज शाम चार बजे तक 1,45,503 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके थे।Char Dham Yatra-Hemkund Sahib: वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। Char Dham Yatra-Hemkund Sahib:

Char Dham Yatra-Hemkund Sahib: उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने यहां बताया कि उच्च गढ़वाल हिमालय स्थित चारधाम-बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तथा हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा जाने के इच्छुक तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इस वर्ष चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है जब अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे।

Char Dham Yatra-Hemkund Sahib: चार धाम यात्रा-

https://services.india.gov.in/service/detail/apply-online-char-dham-yatra-and-hemkund-sahib-registration-uttarakhand-1

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट दो मई को, चमोली जिले में बदरीनाथ के कपाट चार मई को खुलेंगे और हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई को शुरू होगी। इस बार राज्य सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के साथ-साथ 40 फीसदी ऑफलाइन पंजीकरण का निर्णय भी लिया है, जिससे इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। अधिकारियों के अनुसार आज शाम चार बजे तक 1,45,503 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके थे।

टॅग्स :Char Dham Yatraपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर