नई दिल्ली: चंद्र ग्रहण पर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साल के आखिर में पड़ने वाले ग्रहण को लेकर आधिकारिक रूप से समय बताया है। इसके साथ ही कहा कि यह 28-29 अक्टूबर की मध्य रात्रि के बीच रहेगा।
यह ग्रहण 28-29 अक्टूबर की मध्य रात्रि भारतीय मानक समय के हिसाब से देर रात 1 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होकर 2 बजकर 24 मिनट को समाप्त हो जाएगा। आज शरद पूर्णिमा भी है। बता दें कि आज का चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से लगेगा। ग्रहण की अवधि 1 घंटा 19 मिनट तक रहेगी जिसका मैग्नीट्यूड 0.126 का होगा।
अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण कब दिखेगा- भारत में दिखाई देने वाला अब अगला चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को दिखेगा, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में दिखेगा। हालांकि, चंद्रमा 28 अक्टूबर की आधी रात को उपछाया में प्रवेश करेगा, यह 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटे में शुरू हो जाएगा और फिर सबको दिखेगा। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।
किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण- यह भी बताया कि ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, अटलांटकि महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर, 2022 को था और यह पूर्ण तरीके से था।
चंद्र ग्रहण क्या होता है? चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है जब पृथ्वी, सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी का दृश्य तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है, जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी को ढक देगा।