लाइव न्यूज़ :

Chaitra Purnima 2025 Date: 12 या 13 अप्रैल, कब है चैत्र पूर्णिमा? नोट करें सही डेट और टाइम

By रुस्तम राणा | Updated: April 10, 2025 15:36 IST

चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

Open in App

Chaitra Purnima 2025 Date: चैत्र मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है।  हालांकि इस बार चैत्र पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिती है, जिसकी वजह से हर कोई जानना चाहता है कि चैत्र पूर्णिमा की सही तिथि क्या है? 

कब है चैत्र पूर्णिमा 2025? 

द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को देर रात 03 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय का विशेष महत्व है। ऐसे में 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।

चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 12, 2025 को 03:21 ए एम बजेपूर्णिमा तिथि समाप्त - अप्रैल 13, 2025 को 05:51 ए एम बजेपूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय - 06:18 पी एम

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें ये काम

चैत्र पूर्णिमा के दिन तामसिक, मांसाहार भोजन एवं शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन संभव हो तो व्रत रखें, अथवा शुद्ध शाकाहारी भोजन करें। 

इस दिन तन-मन से स्वयं को पवित्र रखना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। किसी की बुराई न करें और न ही किसी से झगड़ा इत्यादि करें। इस दिन किसी ऐसे कार्य को न करें जिसे समाज में अनैतिक और अवैध माना जाता हो।

इस दिन पूजा-अर्चना करते समय महिलाओं को इस बात पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए कि महिलाएं पूजा के दौरान गलती से भी बजरंगबली की मूर्ति को स्‍पर्श न करें। ऐसे ही हनुमान जी की पूजन में कभी भी चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए।  

चैत्र पूर्णिमा के दिन दान देने का भी अपना अलग महत्व होता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। बाद में लोग गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति के साथ ब्राह्मण को दान देता है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। 

टॅग्स :पूर्णिमाहनुमान जयंतीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठजीभ एक तेज चाकू की तरह बिना खून निकाले ही मार देता?, भगवान बुद्ध के 15 अनमोल विचार

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर