लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि? जानें तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2023 13:49 IST

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि पर्व माँ शक्ति की उपासना का महापर्व है। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होकर चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को समाप्त होता है।

Open in App

Chaitra Navratri 2023 Date: चैत्र नवरात्रि पर्व 22 मार्च, बुधवार से प्रारंभ हो रहा है, नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन 30 मार्च, गुरुवार को होगा। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि पर्व माँ शक्ति की उपासना का महापर्व है। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होकर चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को समाप्त होता है। नवरात्रि के नौ दिन माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। चैत्र प्रतिपदा से ही हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। नए साल के पहले दिन घटस्थापना कर चैत्र नवरात्रि व्रत रखे जाते हैं, अष्टमी अथवा रामनवमी के पर कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन होता है।  

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2023

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ -  21 मार्च 2023 को रात 10 बजकर 52 मिनट से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का समापन -  22 मार्च 2023 को रात 08 बजकर 20 मिनट पर घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त -  22 मार्च को सुबह 06 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 32 मिनट तकमुहूर्त की कुल अवधि - अवधि 01 घंटा 09 मिनट

चैत्र नवरात्रि घट स्थापना की विधि

प्रतिपदा के दिन सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें।घर के मंदिर की साफ-सफाई करें जहां कलश स्‍थापना करना है, वहां गंगाजल छिड़कें।फिर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें। एक मिट्टी के पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें।कलश पर स्वास्तिक बनाकर इस पर कलावा बांधें।कलश में चारों ओर अशोक के पत्‍ते लगाएं।कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें और एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें।इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां दुर्गा का आवाह्न करें।इसके बाद दीप जलाकर कलश की पूजा करें।

चैत्र नवरात्रि 2023

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन- 22 मार्च 2023- माता शैलपुत्रीचैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- 23 मार्च 2023- ब्रह्मचारिणीचैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- 24 मार्च 2023- चंद्रघंटाचैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- 25 मार्च 2023- कूष्मांडाचैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- 26 मार्च 2023- स्कंद माताचैत्र नवरात्रि का छठा दिन- 27 मार्च 2023- कात्यायिनीचैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- 28 मार्च 2023- कालरात्रिचैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- 29 मार्च 2023- महागौरीचैत्र नवरात्रि का नौवां दिन- 30 मार्च 2023- सिद्धिदात्री  

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिमां दुर्गाराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल