लाइव न्यूज़ :

चैत्र नवरात्रि 2020: आज राशि अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं फूल, सारी दुविधा हो जाएगी दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 09:10 IST

मां की विशेष पूजा-अर्चना नवरात्रि के दिनों में की जाती है। शास्त्रों में इसे सबसे पवित्र दिन माना जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बार चैत्र नवरात्रि का ये पावन पर्व 25 मार्च दिन बुधवार से शुरू हुआ है।हिन्दू शास्त्रो में माना गया है कि मां दुर्गा की तपस्या करके ग्रहों की शक्तियां प्राप्त होती हैं।

मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक हैं। माना जाता है कि भक्तों के कष्ट को हरने वाली मां दुर्गा की उपासना करने वाला उपासक अपने जीवन में प्रत्येक कठिनाई से ऊबर जाता है। मां की विशेष पूजा-अर्चना नवरात्रि के दिनों में की जाती है। शास्त्रों में इसे सबसे पवित्र दिन माना जाता है। 

इस बार चैत्र नवरात्रि का ये पावन पर्व 25 मार्च दिन बुधवार से शुरू हुआ है। जिसका समापन 2 अप्रैल को महानवमी वाले दिन होगा। चैत्र नवरात्रि को वासंतिक नवरात्र भी कहते हैं। इस दिन से ही हिन्दू नववर्ष यानि नवसंवत्सर 2077 की शुरुआत भी हो जाती है। 

हिन्दू शास्त्रो में माना गया है कि मां दुर्गा की तपस्या करके ग्रहों की शक्तियां प्राप्त होती हैं। यदि आप भी इस नवरात्रि में उन्हीं मां पर ग्रहों एवं उनकी राशियों के अनुसार पुष्प से पूजन अर्चन करें तो आपके ऊपर ग्रहों की अनुकूलता और भी बढ़ जायेगी। 

सभी राशियों के लिए अलग-अलग रंग-पुष्प बताए गए हैं, नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अपने ग्रहों एवं राशि के अनुसार बताए गए पुष्पों से करके आप अपने सभी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी राशि को मां दुर्गा पर कौन सा पुष्प चढ़ाना शुभ है-

1. मेष राशि

मेष राशि के लोग अपने जीवन में स्थिर होते हैं। इन्हें मां भगवती पर कोई भी लाल रंग का पुष्प जैसे गुड़हल, गुलाब, लाल कनेर, लाल कमल आदि चढ़ाकर मां से अपनी मनोकामना कहनी चाहिए।

2. वृषभ राशि

इन राशियों का मन बहुत शांत होता है इसलिए इन्हें मां दुर्गा पर श्वेत प्रजाति के पुष्प चढ़ाने चाहिए। इनमें श्वेत कमल के साथ बेला और हरसिंगार फूल शामि हैं। मान्यता है ऐसा करने से शुक्र की शुभता में वृद्धि होती है।

3. मिथुन राशि

इन राशि के जातकों को पीला कनेर, गुड़हल, द्रोणपुष्पी, गेंदा और केवड़ा का पुष्प माता रानी को चढ़ाना चाहिए। इससे बुध की कृपा भी प्राप्त होती है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को श्वेत कमल, कनेर, गेंदा, गुड़हल या चमेली और रातरानी जैसे पुष्प माता को अर्पित करने चाहिए।

5. सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों को मां दुर्गा की उपासना में गुलाब, कनेर, गुड़हल और कमल से करनी चाहिए। गुड़हल का फूल सूर्य और मां दुर्गा को अति प्रिय है।

6. कन्या राशि

गुड़हल, गुलाब, गेंदा, हरसिंगार और किसी भी तरह के सुंगधित फूल आप मां के चरणों में अर्पित कर सकते हैं। ये आपके सभी ग्रहों को शांत करेगा और आपके अनुकूल बनाएगा।

7. तुला राशि

तुला राशि वालों को कमल, कनेर, गेंदा, गुड़हल, जूही और हरसिंगार के साथ सदाबहार और केवड़ा का फूल भी मां को अर्पित करना चाहिए। इससे आपको देवी दुर्गा के साथ शुक्र की कृपा भी प्राप्त होगी।

8. वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को लाल, पीले और गुलाबी रंग के फूल माता को अर्पित करने चाहिए। 

9. धनु राशि

इस राशि के जातकों को मां दुर्गा को कमल, कनेर, गुड़हल, गुलाब और केवड़ा के पुष्प माता रानी को चढ़ाने चाहिए। इससे शुभ फल प्राप्त होगा।

10. मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस नवरात्रि मां दुर्गा पर नीले फूल, कमल, गेंदा, गुलाब और गुड़हल चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आप अपने ईष्टदेव की कृपादृष्टी पाएंगे और कामयाबी हासिल होगी।

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को नीले फूल, गेंदा और हर रंग के कमल के साथ गुड़हल, बेला या चमेली का का फूल चढ़ाना चाहिए।

12. मीन राशि

मीन राशि के लोगों को पीले कनेर के फूल, गेंदा, गुलाब आदि के फूल मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करना चाहिए।

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्रिनवरात्री महत्वपूजा पाठमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल