लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि का आज छठा दिन, इन मंत्रों के जाप से देवी को करें प्रसन्न, पाएंगे मनचाहा वरदान

By गुलनीत कौर | Updated: April 11, 2019 07:14 IST

Open in App

आदि देवी मां दुर्गा के पवित्र नवरात्रि का छठा दिन आज यानी 11 अप्रैल को है। नवरात्रि के नौ दिनों में लोग ना केवल मां दुर्गा की पूजा करते हैं बल्कि उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। ये महर्षि कात्यायन की पुत्री हैं। इन्हें भक्त का मन पढ़कर उसकी हर मुराद को पूरी करने वाली देवी माना जाता है।  

ऐसा है मां कात्यायनी का स्वरूप

महर्षि कात्यायन के यहां पुत्री के रूप में उत्पन्न होकर मां कात्यायनी ने महिषासुर का वध किया था। मां के स्वरूप की बात करें तो तीन नेत्रों से सुशोभित है। मां कात्यायनी का वाहन सिंह है और यह चार भुजाओं वाली हैं। पुराणों के अनुसार मां कि इन 4 भुजाओं में अस्त्र-शस्त्र और कमल का पुष्प सुशोभित है। इन्हें ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। 

देती हैं मन चाहे वर का वरदान

मान्यता है कि गोपियों ने कृष्ण की प्राप्ति के लिए मां कात्यायनी की ही पूजा की थी। यही कारण है कि कुवांरी कन्याओं को मां के इस स्वरूप का पूजन करने के लिए कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र की भी बात करें तो मां के इस स्वरूप का सीधा सम्बन्ध बृहस्पति से बताया गया है जिन्हें विवाह के लिए पूजा जाता है।

ऐसे करें मां की पूजा

मां कात्यायनी की पूजा सदैव लाल रंग के वस्त्र धारण करके करना चाहिए। प्रात काल स्नान आदि करके पीले रंग के फूल और पीले रंग का नैवेद्य मां को चढ़ाना चाहिए। भोग की बात करें तो मां को शहद बड़ा प्रिय है तो आप शहद से बनी चीज या मां को शहद का भोग लगा सकते हैं। मां को महकने वाले फूल अर्पित करें मान्यता है कि इससे प्रेम सम्बन्धित कोई भी बाधा को दूर हो सकती है। 

इस मंत्र का करें जापज्योतिषाचार्य के अनुसार कोई भी विवाह योग्य कन्या मां कात्यायनी की पूजा कर सकती है। इसके लिए किसी विशेष अनुमती या दान-दक्षिणा की अनुमती नहीं होती। मान्यता ये भी है कि एक विशेष मंत्र का जाप करने से मां कात्यायनी मन चाहे वर और प्रेम विवाह का वरदान देती हैं।

1) कात्यायनी, महामाया महायोगीन्यधीश्वरी

नंद गोप सुतं देवी पति में कुरुते नम:

                         या

2) चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहन।

कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।

आप भी अपने पसंद का वर पाने के लिए इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। 

टॅग्स :नवरात्रिपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग