लाइव न्यूज़ :

Buddha Jayanti 2020: 07 मई को बुद्ध जयंती, जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

By मेघना वर्मा | Published: May 06, 2020 8:35 AM

भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबुद्ध पूर्णिमा के दिन को श्रीलंकाई वेसाक उत्सव के रूप में मनाते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती इस साल 7 मई को मनाई जाएगी।

वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती इस साल 7 मई को मनाई जाएगी। जीवन जीने के मायने बताने वाले गौतम बुद्ध ने अनुयायी इस दिन को बड़ी धूम से मनाते हैं। अपने प्रवचनों में सुखी जीव और सफल जीवन के कई राज बताए हैं। उनकी दी हुई शिक्षा आज भी लोगों की जीवन का मूल मंत्र माना जाता है। 

भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बु्द्ध के कुछ अनमोल विचार आज भी लोगों को अपनी जिंदगी में अमल करना चाहिए। पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को मनाने वाले लोगों की संख्या पचास करोड़ से ज्यादा है। बुद्ध पूर्णिमा को लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ खास बातें आपको भी जाननी जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो बातें-

1. बुद्ध पूर्णिमा के दिन को श्रीलंकाई वेसाक उत्सव के रूप में मनाते हैं। जो वैशाख का शब्द अपभ्रंश हैं। 

2. बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन घरों में दीपक जलाते हैं और फूलों से अपने घरों को सजाते हैं। 

3. अगर संभव होता है तो इस दिन पूरी दुनिया से बिहार के बोधगया जाते हैं और यहां प्रार्थना करते हैं। हर साल बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा के दिन उत्सव होता है। मगर इस बार लॉकडाउन के बीच ऐसा कुछ करना ना तो संभव है और ना ही उचित।

4. इस दिन लोग घरों में भी बोधिवृक्ष की पूजा करते हैं। उसकी शाखाओं पर हार व रंगीन पताकाएं सजाई जाती हैं। जड़ों में दूध और सुगंधित पानी डाला जाता है। 

5. बुद्ध पूर्णिमा के दिन कई जगह पक्षियों को पिजरे से मुक्त करके खुले आकाश में छोड़ा जाता है। इस दिन अच्छे और पुण्य काम किये जाते हैं। 

6. राजधानी दिल्ली में इस दिन संग्राहलय से बुद्ध की अस्थियों को बाहर निकाला जाता है जिससे कि बौद्ध धर्मावलंबी वहीं आकर प्रार्थना कर सकें मगर इस बार लॉकडाउन के चलते ऐसा करना भी संभव नहीं। 

टॅग्स :गौतम बुद्धहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKamada Ekadashi 2024 Date: कामदा एकादशी व्रत है? जानें व्रत विधि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय

पूजा पाठChaitra Navratri 2024 Kanya Pujan: कब और कैसे करें कन्या पूजन? जानें सही तिथि, पूजन विधि और महत्व

पूजा पाठNavratri: नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता के पूजन से भगवान कार्तिकेय की पूजा स्वतः हो जाती है, जानिए स्कंदमाता की महिमा

पूजा पाठChaiti Chhath 2024: आज से शुरू हुआ 4 दिनों चैती छठ पर्व, जानें नहाय-खाय, खरना, अर्घ्य और पारण की तारीख

पूजा पाठNavratri: आज है नवरात्र का चौथा दिन, होती है मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए मां के इस स्वरूप का महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 14 April 2024: आज मेष समेत ये 4 राशि के लोग रहें सावधान, धन हानि होने की प्रबल संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 14 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSurya Gochar 2024: आज से एक माह तक इन 5 राशिवालों को नहीं होगी धन कमी, हर जगह से आएगा पैसा

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 13 April 2024: आज मेष, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशिवालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठआज का पंचांग 13 अप्रैल 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय