लाइव न्यूज़ :

Brihaspati Gochar 2024: शुभ ग्रह बृहस्पति 1 मई को वृषभ राशि में करेगा प्रवेश, इन 4 राशियों को मिलेगा पैसा, सुख और सम्मान

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2024 15:58 IST

Brihaspati Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि कुंडली के जिन भावों में पड़ती है उन भावों के फलों में वृद्धि होती है।

Open in App

Brihaspati Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति 01 मई को मेष राशि की अपनी यात्रा को खत्म करके वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 मई 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को एक शुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है। यह वृद्धि, ज्ञान, शुभता, विवाह, संतान, धन आदि का कारक है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक गुरु की दृष्टि कुंडली के जिन भावों में पड़ती है उन भावों के फलों में वृद्धि होती है। बृहस्पति ग्रह के इस गोचर से राशिचक्र की चार राशियों का भाग्य चमकने वाला है।  

वृषभ राशि 

देवगुरु बृहस्पति के गोचर के शुभ प्रभाव से आपको इस अवधि में भौतिक सुख-सुविधाओं का न केवल आनंद प्राप्त होगा, बल्कि इसमें वृद्धि के भी शुभ संकेत हैं। आपको प्रमोशन प्राप्त होगा। इस अवधि में आप विदेश जा सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में आपको अत्यधिक सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि 

देवगुरु बृहस्पति के इस गोचर के दौरान गुरु ग्रह की कृपा आपके ऊपर बरसने वाली है।  समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। किंतु इस अवधि में आपके खर्चे भी बढ़ जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि नौकरी में प्रमोशन रुक गया है तो वह भी आपको इस अवधि में प्राप्त हो सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर वरदान साबित होगा। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। कार्य-व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम की वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में आ रही विपदाएं दूर होंगी। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता है। निजी जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।  

मकर राशि 

देवगुरु बृहस्पति के इस इस गोचर से आपको अनेकों लाभ की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आपकी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होगी। यदि जो जातक अविवाहित हैं तो उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में कामयाब होंगे। यदि लंबे समय से कोई रुकी हुई कामना थी तो इस गोचर के शुभ प्रभाव से वह भी पूर्ण हो सकती है।  

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?