लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः अब भी BJP का गेम बिगाड़ना चाहती है कांग्रेस! नीतीश से दिग्विजय ने कहा..

By गुणातीत ओझा | Updated: November 11, 2020 15:53 IST

बिहार चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ सियासी घमासान ने रफ्तार पकड़ ली है। एनडीए की जीत के बाद विपक्षी खेमा आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ सियासी घमासान ने रफ्तार पकड़ ली है।एनडीए की जीत के बाद विपक्षी खेमा आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है।

बिहार चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ सियासी घमासान ने रफ्तार पकड़ ली है। एनडीए की जीत के बाद विपक्षी खेमा आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर ट्वीट किया है। दिग्विजय चाहते हैं नीतीश भाजपा का साथ छोड़ कर तेजस्वी के सिर पर हाथ रख दें। उन्होंने कहा कि नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों मे जेल गए हैं। भाजपा/संघ को छोड़िए। देश को बर्बादी से बचाइए। दिग्विजय के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। दूसरी ओर, भाजपा ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है।

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद बुधवार की सुबह दिग्जिवय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स में कांग्रेस नेता ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार से भाजपा का साथ छोड़ने की अपील की। दिग्विजय ने कहा, 'नीतीश जी, बिहार आपके लिए छोटा हो गया है, आप भारत की राजनीति में आ जाएं। सभी समाजवादी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों को एकमत करने में मदद करें। संघ की अंग्रेजों की ओर से पनपाई 'फूट डालो और राज करो' की नीति ना पनपने दें। इसपर विचार जरूर करें।'

दिग्विजय सिंह ने अगले ट्वीट में लिखा, 'यही महात्मा गांधी जी और जयप्रकाश नारायण जी के प्रति सही श्रद्धांजलि होगी। आप उन्हीं की विरासत से निकले राजनेता हैं वहीं आ जाइए। आपको याद दिलाना चाहूंगा जनता पार्टी संघ की Dual Membership के आधार पर ही टूटी थी। भाजपा/संघ को छोड़िए। देश को बर्बादी से बचाइए।'

कांग्रेस नेता ने लिखा, भाजपा/संघ अमरबेल के समान हैं, जिस पेड़ पर लिपट जाती है वह पेड़ सूख जाता है और वह पनप जाती है। नीतीश जी, लालू जी ने आपके साथ संघर्ष किया है आंदोलनों मे जेल गए हैं। भाजपा/संघ की विचारधारा को छोड़ कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे दीजिए। इस 'अमरबेल' रूपी भाजपा/संघ को बिहार में मत पनपाओ।'

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, दिग्विजय सिंह का बयान हार की पीड़ा है। मीडिया में बने रहने का ये तरीका है उनकी बातों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय के ट्वीट से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी नेता ने कहा कि ये उनका विचार है, इसका पार्टी से लेना देना नहीं है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना