लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी कब है इस साल? जानिए माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त

By विनीत कुमार | Updated: January 15, 2021 10:09 IST

Basant Panchami 2021: माता सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पर्व इस बार 16 फरवरी को पड़ रहा है। बसंत पंचमी हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमाघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है बसंत पंचमीमान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी से ही वसंत ऋतु की शुरुआतहिंदू धर्म से जुड़े पंचांगों के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व इस बार साल 2021 में 16 फरवरी को है

Basant Panchami 2021: हिंदू मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ये वसंत के मौसम की शुरुआत का भी दिन माना जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है।

ऐसी मान्यता है कि इसी दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। मां शारदे की पूजा के साथ-साथ इस दिन को नया कामकाज शुरू करने के लिहाज से भी बहुत शुभ बताया गया है। आइए जानते हैं कि इस बार यानी साल 2021 में बसंत पंचमी कब है और माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी कब है

हिंदू धर्म से जुड़े पंचांगों के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व इस बार 16 फरवरी को पड़ रहा है। ये मंगलवार का दिन होगा। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 16 फरवरी, 2021 को तड़के 3.36 बजे होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 17 फरवरी (बुधवार) को सुबह 5.46 बजे होगा।

ऐसे में 16 फरवरी को पूरे दिन पंचमी तिथि रहेगी। बता दें कि बसंत पंचमी को ही श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी भी कहा जाता है। इस दिन से देश में कई जगहों पर छोटे बच्चों को शिक्षा देने की शुरुआत भी की जाती है। इसे 'अक्षर अभ्यासम' या 'विद्या आरंभंम' भी कहा जाता है।

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी पर इस बार पूजा का शुभ मुहूर्त करीब साढ़े पांच घंटे का है। देश के अलग-अलग स्थानों पर समय के हिसाब से मुहूर्त में कुछ मिनटों का अंतर रह सकता है। देश की राजधानी नई दिल्ली बात करें तो यहां शुभ मुहूर्त 16 फरवरी को सुबह 6.59 बजे से दोपहर 12.35 तक है।

ऐसे ही पटना में ये शुभ मुहूर्त 16 फरवरी की सुबह 6.24 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12.04 तक होगा। लखनऊ में सुबह 6.42 से दोपहर 12.21 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। ऐसे ही अन्य शहरों और कस्बों में शुभ मुहूर्त के समय में कुछ अंतर रह सकता है।

टॅग्स :बसंत पंचमीसरस्वती पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स