लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख आई सामने, जानें किस दिन विराजमान होंगे भगवान राम?

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 17:49 IST

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को तारीखों का ऐलान हो गया हैसाल 2024 में रामलला की होगी प्राण प्रतिष्ठा राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है

अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी 2024 को रामलला की गर्भ ग्रह में प्राण प्रतिष्ठा करने की घोषणा की है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने ट्वीट के जरिए दी है।

इस ट्वीट में कहा गया है कि अगले साल 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसके बारे में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने अयोध्या में सराफा व्यापारियों के अधिवेशन में इस तिथि की जानकारी साझा की है। 

गौरतलब है कि मंदिर में रामलला की पुरानी और नई दोनों प्रतिमाओं को स्थापित करने की योजना बनाई गई है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य लगभग 60 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं। 

रामलला का होगा सूर्य अभिषेक

राम मंदिर के गर्भ गृह की संरचना इस प्रकार की गई है कि रामलला की मूर्ति पर रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे पड़ेगी। उस दिन रामलला पर सूर्य की किरणें कुछ समय के लिए सीधे पड़ेगी जिसे सूर्य तिलक कहा गया है। 

भगवान राम और माता सीता की मूर्तियों की रचना के लिए शालिग्राम पत्थरों का उपयोग किया गया है। मूर्तियों को बनाने वाले इन पत्थरों को नेपाल से भारत लाया गया है। ये पत्थर करीब 60 हजार वर्ष पुराने हैं और नेपाल की काली गंडकी नदी में खोजे गए है। 

जानकारी के अनुसार, रामलला के गर्भ गृह का काम तेजी से चल रहा है और गर्भ गृह का काम लगभग पूरा होने वाला है। गर्भ गृह के खंभों को बनाया जा चुका है और छत का काम शुरू है। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, गर्भ गृह को पूरी तरह बनने में सितंबर तक का समय लगेगा। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशराम जन्मभूमि
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल