लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा में गूंज रहा नया नारा, 'बोल बम, यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त रखेंगे हम' के साथ श्रद्धालु कर रहे दर्शन

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 5, 2025 09:27 IST

Amarnath Yatra 2025:हर साल, भक्त अमरनाथ गुफा में अमरनाथ दर्शन के लिए जाते हैं, जहाँ एक प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग बनता है, जो भगवान शिव का प्रतीक है।

Open in App

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। श्रद्धा और आस्था में अब स्वच्छता भी जुड़ गया है। अब श्रद्धालु एक नया मंत्र गुनगुना रहे हैं। बोल बम, पर्यावरण को कचरा मुक्त रखेंगे हम। इस पवित्र यात्रा में पर्यावरण और स्वच्छता को जोड़ा है इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा ने।

जीरो लैंड फील  (कचरा मुक्त ) यात्रा की सोच को हकीकत में बदल रहा है स्वाहा। स्वाहा पिछले चार वर्षों से अमरनाथ यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त बना रहा है। जम्मू कश्मीर के डायरेक्टरेट ऑफ रूरल सैनिटेशन द्वारा यह कार्य स्वाहा को सौंपा गया है ! इस बार यात्रा मार्ग में करीब 550 टन कचरा निकलने का अनुमान है। 

आरडीडी और पंचायती राज के सेक्रेटरी आईएएस श्री एजाज असद और डायरेक्टरेट ऑफ़ रूरल सनिटेशन की  डीजी श्रीमती अनू मल्होत्रा ने बताया किपिछली  कई यात्राओं से यात्री  बड़ी संख्या में पहाड़ियों पर टनों से कचरा छोड़ते आ रहे थे।

पिछले चार साल में इस तस्वीर को बदला है। अब यात्रा के बाद पूरा अमरनाथ यात्रा मार्ग कचरा मुक्त दिखता है।  इंदौर के स्टॉर्टअप स्वाहा  टीम ने इस काम को किया है।  अब यात्रा मार्ग की पहाड़ियां और नदिया प्लास्टिक और गंदगी के मुक्त है।  

स्वाहा के सह संस्थापक समीर शर्मा ने बताया कि  ये लगातार चौथा वर्ष है जब पहाड़ों और घाटियों की सफाई के लिए जम्मू और कश्मीर के युवाओं  साथ मिलकर इस मिशन को सफल बनाने के संकल्प पर स्वाहा  जुटा हुआ है। इस अभियान का लक्ष्य  है शून्य अपशिष्ट  यात्रा।

 यानि यात्रा के बाद कोई अपशिष्ट बचा न दिखे।  स्वाहा के संस्थापकों में दो आईआईटीयन है ज्वलंत शाह और रोहित अग्रवाल। रोहित ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती लंगरों से निकलने वाले फ़ूड वेस्ट की थी। लंगर वाले अपने यहाँ निकला जूठन और दूसरे कचरे को या तो पहाड़ी में डाल देते थे या नदी में प्रवाहित कर देते थे।

इससे निपटने के लिए लंगरों को स्वाहा कि टीम प्रशिक्षण दे रही है कि  कचरे को सेग्रीगेट करें ताकि उसकी खाद बनाई जा सके।  स्वाहा मिक्स कचरे का कलेक्शन नहीं करेगी।  इससे सोर्स से ही गीला और सूखा कचरा अलग किया जा रहा है।

ज्वलंत ने बताया कि आने वाले यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। यात्रा में निःशुल्क कपड़ों के थैलों को बेस कैंप से गुफा तक बांटा जा रहा है। इससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम रहे।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरहिंदू त्योहारइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना