लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर इस समय सोना खरीदना होगा शुभ, जानें शुभ और धार्मिक महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2023 10:53 IST

22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 07:49 बजे से पूरे दिन है। इसके साथ ही आप 23 अप्रैल को सुबह 05:48 बजे तक सोना खरीद सकते हैं। 

Open in App

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर्व 23 अप्रैल, रविवार को है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहता है। शास्त्रों में इसे अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए इस दिन अन्य प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है- 

अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त 2023

तृतीया तिथि प्रारंभ - 22 अप्रैल को सुबह 07:49 बजे सेतृतीया तिथि समाप्ति - 23 अप्रैल को सुबह 07:47 बजे तक

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त 

22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 07:49 बजे से पूरे दिन है। इसके साथ ही आप 23 अप्रैल को सुबह 05:48 बजे तक सोना खरीद सकते हैं। 

अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना चांदी?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जिस अमृत कलश की प्राप्ति हुई थी वह अक्षय तृतीया का ही दिन था। इसी कारण माना जाता है कि आज के दिन अक्षय प्राप्ति के लिए सोने चांदी या फिर अपनी योग्यता के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदकर घर लाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सदैव मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। 

अक्षय तृतीया का महत्व

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ तिथि माना गया है। शादी-विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्‍कार समेत किसी भी नए कार्य को करने के लिए अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। यानी कि इस दिन बिना मुहूर्त निकाले भी शुभ काम किए जा सकते हैं। साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने से भगवत पूजन से समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं औक जप-तप, हवन, स्वाध्याय व दान का फल भी अक्षय होता है। रोहिणी नक्षत्र पर इस दिन किए गए दान, जप-तप का फल भी अधिक बढ़ जाता है। 

टॅग्स :अक्षय तृतीयाहिंदू त्योहारसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर