लाइव न्यूज़ :

अक्षय तृतीया 2019 पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, सिर्फ सोना-चांदी से नहीं होगा लाभ

By गुलनीत कौर | Updated: May 5, 2019 16:51 IST

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पीली वस्तुओं और सोना की खरीदारी से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। ये चीजें धन की देवी को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए उनसे मंगल लाभ पाने के लिए इन्हें शुभ समय में घर में लाया जाता है।

Open in App

अक्षय तृतीया का पर्व इस साल 7 मई 2019, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इसदिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने, विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करने और गरीबों में जरूरत की चीजें दान करने का विधान है। इसके अलावा शाम के समय सोना-चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया पर कपड़ा, अन्न, जरूरत की हर वास्तु दान में दी जाती है। 

अक्षय तृतीया 2019 समय, पूजा का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya 2019 puja time)

मान्यता है कि ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पंचांग के अनुसार 7 मई की सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर वैशाख मास की तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी जो कि अगले दिन यानी 8 मई की सुबह 2 बजकर 17 मिनट तक चलेगी। इस बीच सुबह सूर्य उदय के बाद 5 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय (Akshaya Tritiya gold buying time)

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पीली वस्तुओं और सोना की खरीदारी से मां लक्ष्मी खुश होती हैं। ये चीजें धन की देवी को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए उनसे मंगल लाभ पाने के लिए इन्हें शुभ समय में घर में लाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया खरीदने का शुभ समय 7 मई की सुबह 6 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर रात्रि 11 बजकर 47 मिनट तक है। इस बीच कभी भी सोना-चांदी की खरीदारी की जा सकती है। 

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना किसके लिए शुभ? (Akshaya Tritiya gold buying significance)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया पर विशेष ग्रहीय और नक्षत्रों के संयोग बनते हैं। ये संयोग ज्योतिष की बारह में से प्रत्येक राशि के लिए अलग अलग लाभ दिलाने वाले होते हैं। तो इस हिसाब से सभी के लिए सोने की खरीदारी शुभ नहीं होती है। कुछ लोगों के लिए सोना खरीदना शुभ होता है तो कुछ के लिए चांदी। इसके अलावा अन्य धातुओं की खरीदारी भी शुभ होती है।

आइए जानें अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार क्या खरीदें (Things to buy on Akshaya Tritiya):

मेष राशि - इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर तांबे और सोने की वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिएवृषभ राशि - ये लोग अक्षय तृतीया पर चान्दी के सिक्के खरीदें, शुभ लाभ मिलेगामिथुन राशि - मिथुन राशि वाले अक्षय तृतीया पर चांदी के आभूषणों की खरीदारी करें। चांदी के सिक्के भी ले सकते हैंकर्क राशि - इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर चांदी और फूल से बनी चीजों की खरीदारी करनी चाहिए। लाभ होगासिंह राशि - अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए ये लोग अक्षय तृतीया पर स्वर्ण के आभूषणों की खरीदारी अवश्य करेंकन्या राशि - अक्षय तृतीया पर कन्या राशि के लोग चांदी के सिक्के और स्टील के बर्तनों की खरीदारी करें

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2019: इन वस्तुओं के दान से होती है 'अक्षय पुण्य' की प्राप्ति, बढ़ेगा सौभाग्य

तुला राशि - इन्हें अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चान्दी के सिक्के और सफेद रंग के कपड़ों की खरीदारी करनी चाहिएवृश्चिक राशि - अक्षय तृतीया पर वृश्चिक राशि के जातक तांबे और स्वर्ण के आभूषण या बर्तन खरीद सकते हैंधनु राशि - इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों की खरीदारी करनी चाहिए। गरीबों कें दाल का दान भी करेंमकर राशि - मकर राशि के लोग अक्षय तृतीया पर चांदी के बर्तन, सिक्के या आभूषण कुछ भी खरीद सकते हैं। इन्हें सीई से लाभ होगाकुंभ राशि - इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर सोने के आभूषणों की खरीदारी करना फायदा दिलाएगामीन राशि - क्रम में अंतिम राशि मीन की बात करें तो इस राशि के जातक अक्षय तृतीया पर किसी भी धातु के आभूषण ले आएं। नक्षत्र इनके पक्ष में हैं, इन्हें लाभ होगा

टॅग्स :अक्षय तृतीयाज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग