Akshay Navami 2019: अक्षय नवमी पर भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, साल भर छाई रहेगी कंगाली

By मेघना वर्मा | Published: November 5, 2019 06:48 AM2019-11-05T06:48:07+5:302019-11-05T06:48:07+5:30

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी मनाई जाती है। जिसे अक्षय नवमी भी कहते हैं।

Akshay Navami 2019: Don't do these things on Akshay Navami, Amla Navmi | Akshay Navami 2019: अक्षय नवमी पर भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, साल भर छाई रहेगी कंगाली

Akshay Navami 2019: अक्षय नवमी पर भूलकर भी ना करें ये 5 बड़ी गलतियां, साल भर छाई रहेगी कंगाली

Highlightsइस साल आंवला नवमी 5 नवंबर को पड़ रही है।इस दिन को प्रकृति के पर्व के नाम से भी जाना जाता है।

कार्तिक के महीने में त्योहारों की बाढ़ सी आ जाती है। इसी त्योहारों में से एक है जिसे आवंला नवमी के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी मनाई जाती है। जिसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस साल यह आवंला नवमी 5 नवंबर को पड़ रही है। 

शास्त्रों की मानें तो इस दिन आवंले के पेड़ के नीचे बैठने और उसी के नीचे भोजन करने से रोगों का नाश होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

इस दिन को प्रकृति के पर्व के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस दिन प्रकृति को आभार प्रकट करते हैं।  इस दिन किया गया तप, जप ,दान इत्यादि व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्त करता है तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करने वाला होता है।

क्या है शुभ मुहूर्त
अक्षय नवमी तिथि- 5 नवंबर 2019
अक्षय नवमी पुरवाहना का समय- 06:39 AM से 12:10 PM तक
नवमी तिथि प्रारम्भ- 04:57 AM, Nov 05, 2019
नवमी तिथि समाप्त- 07:21 AM, Nov 06, 2019

ना करें ये बड़ी गलतियां

1. अक्षय आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के आस-पास जगह की सफाई स्वयं करें।
2. यह दिन मां लक्ष्मी को भी समर्पित होता है, इसलिए इस दिन पैसा की उधारी ना करें। 
3. अक्षय नवमी के दिन घर को साफ-सुथरा जरूर रखें क्योंकि मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी घर पर पधारती हैं।
4. आंवला नवमी के दिन न घर में ना ही कहीं बाहर मांसाहारी भोजन अथवा मदिरा आदि का कत्तई सेवन नहीं करें।
5. आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे, ताश, जुआ आदि हरगिज नहीं खेलनी चाहिए. बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

Web Title: Akshay Navami 2019: Don't do these things on Akshay Navami, Amla Navmi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे