लाइव न्यूज़ :

Rashifal 20 January, 2021: बुधवार का दिन कैसा होगा आपके लिए, हर राशि का हाल, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2021 15:17 IST

20 जनवरी, राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वहीं, मेष राशि के जातक के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देमेष जातक के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है, क्रोध पर लेकिन नियंत्रण रखेंतुला जातकों के लिए काम और खासकर व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है, विरोधी परास्त होंगेवृश्चिक जातको के लिए भागदौड़ वाला दिन, काम का रहेगा बोझ, पारिवारिक कार्यों में भी व्यस्तता

मेष: इस राशि के जातक के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है। क्रोध पर जरूर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है। वैसे आपके प्रयास रंग लाएंगे और काम में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष: शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की जरूरत है। काम का बोझ बना रहेगा। दिन व्यस्त रह सकता है और दांपत्य जीवन में तनाव की आशंक होगी। मित्रों-दोस्तों से काम में मदद मिलेगी। बोलचाल पर काबू रखें।

मिथुन: अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन-संपत्ति में इजाफा होगा। खर्च पर नियंत्रण रख सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। भावुकता या जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आप तक पहुंच सकती है। कार्यस्थल पर तनाव की आशंका बनी रहेगी।

सिंह: रोग के कारण परेशानी रहेगी। संयम से काम लेना होगा। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। करियर में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा।

तुला: समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम और खासकर व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होंगे। जरूरी और अहम फैसले जल्दबाजी में नहीं लें। कार्यस्थल पर समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: आपके लिए दिन भागदौड़ वाला रहने वाला है। भाई या रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। सामाजिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन लाभ के भी संकेत हैं।

धनु: नौकरीपेशा या किसी बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। संपत्ति विवाद में नतीजे आपके पक्ष में होंगे। मनमाफिक सफलता मिलेगी। आप उत्साह से भरपूर होंगे। सरकारी कार्यों में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।

मकर: वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें। गलतफहमी से दूर रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा हालांकि आंखों में तकलीफ हो सकती है। आपके लिए खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

कुंभ: भाग्य आपके साथ है। कार्य आसानी से होंगे। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। विरोधियों के कारण किसी मुसीबत में फंस सकते हैं हालांकि अपने सामर्थ्य के बल पर आप मुश्किलों से पार पा लेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है। 

मीन: आज काम और रिश्तों को लेकर संतुलन बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। घर में तनाव की आशंका रह सकती है। शादी के लिए इच्छुक हैं तो इस संबंध में आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों के लिए दिन मुश्किल भरा है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?