लाइव न्यूज़ :

Rashifal 28 January 2026: आज कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन, प्रतिष्ठा बढ़ने का अनुमान, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2026 06:03 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: जो आपका फायदा उठाने की सोचते हों, उनसे सतर्क रहें। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन व मान-सम्मान मिलेगा।  

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। लंबी दूरी की यात्रा से थकान महसूस कर सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। कर्क दैनिक राशिफल: आज अपने कार्य-व्यापार की दिशा में आप नए कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायक है। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपको कष्ट का सामना कर सकता है। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखन कार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन के लिए भी दिन कुछ ज्यादा खास नहीं होगा। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज शारीरिक एवं मानसिक परेशानी का अनुभव हो सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। अनैतिक कार्य से दूर रहें। 

धनु दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा बदनामी होने का भय है। संतान को क्या-व्यापार या शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। पार्टी, पिकनिक में जा सकते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज किसी मांगलिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। अविचारी वर्तन से दूर रहना हितकर रहेगा। आरोग्य एवं धन हानि की संभावना है।

मीन दैनिक राशिफल: आज धन प्राप्ति के योग हैं। यदि आप दूर रहते हैं तो परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बैंक या किसी अन्य संस्था या व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय