लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: आज इन 3 राशियों को प्राप्त होंगे अप्रत्याशित परिणाम, जानें किसके भाग्य में खुशियां, किसके गम

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2025 05:50 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 27 August 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज आपके आत्म-विश्वास में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। आप अपने कार्य को लेकर शांति और सुकून महसूस करेंगे। सोशल मीडिया पर आपका अधिक समय बीतेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज अपने खाली समय को इंज्वॉय कर सकते हैं। अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आकस्मिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज नौकरी में अफसरों से सहयोग मिलेगा। मन में असंतोष या फिर निराशा का भाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, परंतु विरोधियों से सावधान रहना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी मित्र का आगमन होगा। आपकी कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज आत्म-विश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपको व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। आपके अंदर गजब की उर्जा और साहस देखने को मिल सकता है। आप अपने बौद्धिक कार्यों से सफलता पाएंगे।  

धनु दैनिक राशिफल: आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने या फिर मनोरंजन करने जा सकते हैं। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। वाणी में संयम रखें। 

मकर दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है। हालांकि इस फैसले को लेकर मन में असमंजस की स्थिति देखने को मिलेगी। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपके खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 

मीन दैनिक राशिफल: आज धन लाभ की प्रबल संभावना है। कारोबार से आमदनी अच्छी होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज काम थोड़ा अधिक रहेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?