लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: आज इन 6 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, धन हानि होने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: November 19, 2025 05:24 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी आपकी किसी बात पर गुस्सा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज सेहत का ध्यान रखना होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपकी सेहत दुरूस्त रह सकती है। कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियां आएंगी उन्हें आप अपनी सूझबूझ और ज्ञान से दूर करने में सफल होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। प्रेमजीवन में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज समय और धन दोनों ही किसी कार्य में नष्ट हो सकते हैं। प्रॉपर्टी का नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपके द्वारा छोटे भाई-बहनों की मदद हो सकती है। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी बड़े मद पर धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में खुशियों का अभाव रह सकता है। बेवजह किसी विवाद को तूल न दें।

तुला दैनिक राशिफल: आज निजी समस्या को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं आर्थिक रूप से दिन शुभ नहीं है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज विभिन्न स्रोतों से आपको धन प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा भी संभव है अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य-व्यापार में लाभ होगा।

धनु दैनिक राशिफल: आज मित्रों अथवा बड़े भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। धनागमन में बाधाएं आ सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां अनुकूल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। 

मीन दैनिक राशिफल: आज पैतृक संपत्ति या फिर ससुराल पक्ष के कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें। आपकी सेहत में कमी रह सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठGuru Pushya Nakshatra: आज गुरु पुष्य नक्षत्र और गंगा सप्तमी का महासंयोग, अक्षय फल की प्राप्ति के लिए ज़रूर करें ये कार्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

पूजा पाठRashifal 23 April 2026: आज गुरु पुष्य योग में इन 4 राशियों का होगा महाकल्याण, धन-दौलत में होगी वृद्धि

पूजा पाठPanchang 23 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग