लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: आज शत्रुओं से सावधान रहें मेष राशि के जातक, जानें सभी राशियों का सटीक फल

By रुस्तम राणा | Updated: November 17, 2025 05:25 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 17 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज शत्रुओं से सावधान रहें। वे आज आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल:  आज जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। उनकी भावनाओं को समझें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में पढ़ाई को लेकर चिंता का भाव रह सकता है। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज रिश्तेदारों में किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। धन भी खर्च हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है। सोशल मीडिया में अधिक समय बिताएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल: आज धन की बचत कर पाने में आप सफल होंगे। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी चीज को लेकर मन में भ्रम की स्थिति भी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। किसी काम को लेकर में शांति का भाव देखने को मिलेगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आज के दिन निवेश न करें तो बेहतर रहेगा।  

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां आपके हित में नजर आ रही हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि भी मिल सकती है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज सीनियर्स आपके कार्य की तारीफ करेंगे। पिताजी के साथ अच्छे रिश्ते अच्छे बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल होंगे।

मकर दैनिक राशिफल: आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होगी। नैतिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज गूढ़ विद्या की तरफ मन आकर्षित होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अन्यथा चोटिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया में अनाक से कोई मुद्दा आपको सक्रिय कर सकता है।

मीन दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें