लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज लग्जरी आइटम पर खर्चे करेंगे वृषभ राशि के लोग, जानें अपनी राशि का भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: November 16, 2025 05:31 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 16 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

कर्क दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपका मन शांत रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।    

कन्या दैनिक राशिफल: आज आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल: आज लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: ऑफिस में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आप धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल: आज मन में बेचैनी की भावना रहेगी। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल: आज आज शत्रु आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी। किंतु कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें