लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहने वाला है शुक्रवार का दिन आपके लिए, सभी राशियों का हाल, पढ़े 14 मई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2021 08:10 IST

आज का राशिफल: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की ये तृतीया तिथि है। अक्षय तृतीया का ये शुभ दिन है। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन जातकों को आर्थिक रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसके लिए तैयार रहेंसिंह जातक नकारात्मक बातों को खुद से दूर रखें, दिन सुस्ती भरा रह सकता हैकुंभ जातकों को कर्ज लेने से बचना होगा, आर्थिक परेशानियां रहेंगी पर धैर्य से काम लेना होगा

मेष: दिन अच्छा है। जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कर्मक्षेत्र की परेशानियां दूर होगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी और मित्रों से लाभ की संभावना है।

वृषभ: दिन सुखद रहने वाला है। सकारात्मक सोच और ताज़गी को महसूस करेंगे। काम को लेकर कुछ व्यस्तता रह सकती है। गरिष्ठ भोजन के सेवन से बचें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मिथुन: आर्थिक रूप से कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे।

कर्क: परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा मौका मिलेगा। काम को लेकर सहकर्मियों से या फिर बिजनेस पार्टनर से बहस हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उनकी शिक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह: नकारात्मक बातों को खुद से दूर रखें। दिन सुस्ती भरा रह सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।

कन्या: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कर्मक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक फल मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रयास के बाद सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों के सहयोग से बड़ा लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक: मीडिया और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आपके काम का स्थान या कार्यालय से आपको कुछ फायदा मिलने की भी आज उम्मीद है।

धनु: मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। संपत्ति विवाद में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। दिन का उत्तरार्ध सामान्य और शांति भरा रहेगा।

मकर: माता-पिता से संबंध और मधुर होंगे। काम के बोझ को लेकर पत्नी से विवाद संभव है। इसलिए अपनी वाणी और भाषा पर संयम रखें। युवा वर्ग के लिए दिन अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

कुंभ: कर्ज लेने से बचें। आर्थिक परेशानियां रहेंगी लेकिन अभी धैर्य से काम लेने की जरूरत है। स्किन से संबंधित बीमारी को लेकर परेशानी रहेगी। विवाह के इच्छुक जातकों को इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन: काम पर आज आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। परिवार या बच्चों को दिया वादा पूरा नहीं करने से निराशा हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम को अनदेखा नहीं करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना