लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: आज इन 3 राशियों के लिए प्रतिकूल हैं परिस्थितियां, परेशानियों का होगा सामना

By रुस्तम राणा | Updated: November 13, 2025 05:22 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज निजी जीवन में भी आनंद आएगा। लेकिन अगर परिवार से दूर हैं तो उनकी याद आएगी। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठान पड़ सकता है। सोशल मीडिया में समय जाया हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि किसी कार्य को लेकर मन में चंचलता का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से नुकसान होने का भय है। आज निवेश से बच सकते हैं वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। चोरी होने का भय है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त होगा। लेकिन वह धन आपसे खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में सामान्य बीतेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन किसी मित्र की मदद से आप समस्या का समाधान खोज पाने में सफल होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज किसी बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। सहपरिवार आप धार्मिक यात्र पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त बढ़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल: आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन कामकाज में नहीं लगेगा, बल्कि आप अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है।

मकर दैनिक राशिफल:  आज जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज शत्रुओं से किसी तरह की मात मिल सकती है। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपको इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 27 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 27 April 2026: आज इन 5 राशिवालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठSaptahik Rashifal: यह सप्ताह इन 5 राशिवालों की आर्थिक समस्या करेगा दूर, मोटी कमाई होने की संभावना

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें